साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की आखिरी मूवी ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. एक्टर की आखिरी मूवी होने की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. इस मूवी ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया था.
विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ लोगों को काफी पसंद आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबित फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये छापे थे. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. विजय की इस फिल्म को वीकेंड का शानदार फायदा मिला था. फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 28.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं चौथे दिन यानी रविवार को 32 करोड़ रुपये छाप डाले थे. फिल्म ने 4 दिनों में 124.75 करोड़ रुपये छापे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या 9 साल छोटे क्रिकेटर पर आया मृणाल ठाकुर का दिल? वायरल वीडियो ने बढ़ाई अफेयर की चर्चा
‘जन नायकन’ ने 5वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ मंडे टेस्ट में सफल रही है. फिल्म ने आज यानी 5वें दिन खबर लिखे जाने तक 6.70 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 5 दिनों में खबर लिखे जाने तक 131 .45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. इस मूवी को तीन भाषाओं में जारी किया गया है. तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में. तमिल भाषा में इस मूवी ने सबसे ज्यादा 113.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं हिंदी भाषा में 10.42 करोड़ और तेलुगु में 7.16 करोड़ रुपये छापे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी भांजियों के घर में…’, असम बाढ़ पर भावुक हुए आदिल हुसैन; सरकार से की बड़ी अपील
‘जन नायकन’ फिल्म कैसी है?
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें, तो यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में बॉबी देओल, ममिता बैजू और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आई है. फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. यह पुलिस ऑफिस देश में होने वाले बड़े आतंकी हमले को टाल देता है.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines