Jana Nayagan Box Office Collection Day 9: थलपति विजय की 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, जानें अब तक की कुल कमाई

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों सिनेमाघरों में बवाल काट रही है. मूवी को लोग काफी पसंद कर रहे है. यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Jana Nayagan ने अब तक कितने का किया कलेक्शन?

साउथ सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ इन दिनों सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह फिल्म 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी. यह मूवी हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. फिल्म को देखने के बाद विजय के कई फैंस भावुक भी नजर आ रहे है. इन मूवी ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

विज्ञापन

विजय की मूवी को रिलीज हुए आज यानी 31 जुलाई को 9 दिन हो चुके हैं. ऐसे में अब फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने अब तक कितने का कारोबार कर लिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने कितने का किया कलेक्शन?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.  फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़, तीसरे दिन 28.90 करोड़ रुपये छापे थे. विजय की ‘जन नायकन’ ने चौथे दिन यानी रविवार को 32 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी. वहीं 5वें दिन 10.65 करोड़, तो छठे दिन 8 करोड़ और सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ‘जन नायकन’ ने 8वें दिन 4.05 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया था. आपको बता दें कि फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने हिंदी भाषा में कितने का किया कलेक्शन?

विजय की ‘जन नायकन’ को आज यानी 31 जुलाई को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 9वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.48 करोड़ का बिजनेस किया था. इस मूवी ने 9 दिनों में 156.03 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है, हिंदी, तमिल और  तेलुगु. फिल्म ने सबसे ज्यादा 133.48 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं हिंदी भाषा में फिल्म ने 13.85 करोड़ और तेलुगु भाषा में 8.70 करोड़ का कुल कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ