Thalapathy Vijay ने फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ी? राजनीति में पहली रैली में क्या बोले सुपरस्टार?

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने पहली बार राजनीति में एंट्री और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की खबरों पर रिएक्ट किया है। हाल ही में एक्टर ने अपनी पहली टीवीके रैली में फैंस से इस बारे में बात की और रिएक्ट किया।

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay

विज्ञापन

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। कुछ महीनों पहले एक्टर ने तमिलाडु वेत्री कड़गम (टीवीके) नाम से अपनी एक पार्टी बनाई। जैसे ही विजय की राजनीति में एंट्री करने के खबरें आईं, वैसे ही ये चर्चा भी शुरू हो गई कि राजनीति में अपना करियर बनाने के लिए विजय ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है। वहीं, अब विजय ने पहली बार इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस से बात की है। आइए जानते हैं कि आखिर विजय ने क्या कहा है?

करियर के पीक पर…- विजय

दरअसल, हाल ही में विजय ने संडे को अपनी पहली टीवीके रैली की। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से भी बात की और सच बताया। तमिलनाडू में फैंस से बात करते हुए विजय ने कहा कि मैं अब जब अपने करियर के पीक पर हूं, तो मैंने फिल्मों को लात मार दी है और सैलरी को भी नकार दिया है। मैं आप सब पर भरोसा करके आपका विजय बनाकर आया हूं।

Advertisment

मुझे शर्मिंदा किया गया- विजय

इसके आगे विजय ने तमिल फिल्मों में आने पर भी बात की। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तो मुझे कहा गया था कि मेरा चेहरा अच्छा नहीं है और मैं अच्छा नहीं दिखता हूं। इतना ही नहीं बल्कि मेरे बाल और मेरी चलने के तरीके तक पर भी सवाल उठाए गए। मुझे हर तरह से शर्मिंदा किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

साउथ का पॉपुलर नाम

विजय ने इस बारे पर बात करते हुए आगे कहा कि भले ही किसी ने कुछ भी कहा हो लेकिन मैंने किसी भी बात का खुद पर असर नहीं होने दिया और हमेशा अपने काम पर ध्यान रखा। उन्होंने आगे कहा कि सबको झूठा साबित करने के लिए उन्हें बेहद मेहनत करनी पड़ी और उनकी मेहनत रंग लाई। गौरतलब है कि विजय साउथ इंडस्ट्री का बेहद पॉपुलर नाम है और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग भी है। दर्शकों को एक्टर की फिल्में बेहद पसंद आती है और सभी को विजय की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन

फिल्म ‘गोट’

विजय की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो हाल ही में विजय की फिल्म ‘गोट’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई और लोगों ने इसकी खूब तारीफ की है। रिपोर्ट्स की मानें तो विजय साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ