आज कहां है Ramayan की मंदोदरी, कैसे कर रही गुजारा? ग्लैमर से दूर है 50s के सुपरस्टार की बेटी

Ramayan Mandodari: टीवी के मशहूर शो ‘रामायण’ में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपराजिता भूषण कहां हैं? आइए जानते हैं कि आखिर अपराजिता भूषण क्या करती हैं?

Aparajita Bhushan

Aparajita Bhushan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Ramayan Mandodari: टीवी के मशहूर शो ‘रामायण’ के कई कलाकार ऐसे हैं, जिनका आज भी जिक्र होता है. इस शो से ना सिर्फ राम, सीता और लक्ष्मण ने पॉपुलैरिटी हासिल की थी बल्कि शो के और भी कलाकारों ने खूब नाम कमाया था. आज हम आपको इस शो में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपराजिता भूषण के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर आज के समय में अपराजिता भूषण कहां हैं?

विज्ञापन

कहां हैं अपराजिता भूषण?

टीवी के शो ‘रामायण’ में मंदोदरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अपराजिता भूषण की बात करें तो फिलहाल अपराजिता लाइमलाइट से दूर हैं और पुणे में अपने घर में रहती हैं. अपराजिता एक राइटर और मोटिवेशनल स्पीकर बन चुकी हैं. उन्होंने आखिरी बार साल 1997 में फिल्म ‘गुप्त’ में काम किया था.

विज्ञापन

कई फिल्मों में किया है काम

अपराजिता ने इस फिल्म में मनीषा कोइराला की मां का रोल निभाया था और इसके बाद वो कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं. अपराजिता ने ना सिर्फ रामानंद सागर की ‘रामायण’ बल्कि इसके अलावा ‘हत्या, मोहरा, काला बाजार’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है.

भारत भूषण की बेटी हैं अपराजिता

अपराजिता की बात करें तो वो 50s के सुपरस्टार भारत भूषण की बेटी हैं. भारत भूषण ने ‘बैजू बावरा, मिर्जा गालिब, बरसात की रात’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. अपने पिता की तरह अपराजिता भूषण ने खूब नाम कमाया और लोगों ने दिलों में अपनी एक खास और अलग जगह बनाई है.

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर हैं अपराजिता

अपराजिता भूषण को रामायण की मंदोदरी के किरदार में खूब प्यार मिला था. उन्हें इस किरदार को उसकी गहराई और बारीकियों के लिए सराहा गया था. अपराजिता ने इस भूमिका को निभाने के लिए खुद को तैयार किया था. शो में अपराजिता बेहद शांत और सहज थीं और मंदोदरी के किरदार को इतने शानदार ढंग से निभाया था कि वो लोगों के दिलों पर छा गई थीं. आज भले ही वो लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन फिर भी इस किरदार के लिए उनकी सराहना होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ