Celebrities Quit Reality Shows: पॉपुलर रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) को दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने हाल ही में अलविदा कहा है। एक्ट्रेस ने बीच में ही ये शो छोड़ दिया और फैंस के दिल टूट गए। हेल्थ इश्यूज के कारण उन्होंने शो से बैक आउट करना पड़ा। लग तो ऐसा रहा था कि दीपिक इस शो की ट्रॉफी भी जीत सकती थीं। खैर ये पहली बार नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी ने ऐसे अचानक बीच में शो छोड़ दिया हो। उनसे पहले भी ये 5 सेलिब्रिटीज चलता शो बीच में ही छोड़ चुके हैं।
Gunaratna Sadavarte
‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के पॉपुलर कंटेस्टेंट गुणरत्न सदावर्ते भी बीच में शो छोड़ गए थे। अपने यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल और तीखे बयानों से गुणरत्न खूब सुर्खियां बटोर रहे थे, लेकिन अचानक अपने काम के चक्कर में उन्हें शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।
Devoleena Bhattacharjee
देवोलीना भट्टाचार्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टीवी की गोपी बहू भी ‘बिग बॉस 13’ में अपने हेल्थ इशू की वजह से शो छोड़कर जाने पर मजबूर हो गई थीं। उनकी पीठ की समस्या इतनी बढ़ गई थी कि वो न चाहते हुए भी शो से बाहर हो गई थीं।
Tejasswi Prakash
तेजस्वी प्रकाश इन दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपना कुकिंग हुनर दिखा रही हैं। इससे पहले वो बिग बॉस की ट्रॉफी भी जीत चुकी हैं, लेकिन वो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का खिताब जीतने से वो चूक गई थीं। तेजस्वी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में हिस्सा लिया था, लेकिन स्टंट के दौरान आई चोट के बाद उन्हें बीच में शो छोड़ना पड़ा।
Dheeraj Dhoopar
टीवी के हैंडसम हंक धीरज धूपर भी ‘झलक दिखला जा 10’ के दौरान खुद को चोटिल कर बैठे थे ऐसे में फिनाले से पहले ही वो शो से खुद ही आउट हो गए थे।
यह भी पढ़ें: रियलिटी शो की डांसर न सह पाईं प्यार में धोखा, दे दी जान
Puja Banerjee
पूजा बनर्जी भी एक रियलिटी शो में घायल हो गई थीं। ‘नच बलिए 9’ में पूजा को चोट आई थी और फिर उन्होंने बीच में ही शो छोड़ने का मन बना लिया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines