---विज्ञापन---

रियलिटी शो की डांसर न सह पाईं प्यार में धोखा, दे दी जान

Kavya Kalyani Death: मशहूर डांसर ने आत्महत्या कर फैंस को चौंका दिया है। मरने से पहले वो खुदकुशी का वीडियो भी रिकॉर्ड करके गई और इसकी वजह भी रिवील कर दी।

---विज्ञापन---

Kavya Kalyani Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक जानी-मानी डांसर ने खुद अपनी जान ले ली है। रियलिटी शो में डांस कर पहचान बनाने वाली इस डांसर ने खुदकुशी कर ली है। डांसर ने मरने से पहले ही लोगों को अपनी मौत का कारण बता दिया था। अब ये खबर जानकर हर कोई हैरान है और सदमे में है। आपको बता दें, ETV के पॉपुलर शो Dhee की डांसर काव्या कल्याणी (Kavya Kalyani) ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।

मशहूर डांसर ने ली अपनी जान

ये हादसा खम्मम (Khammam) ग्रामीण मंडल के Ponekallu में हुआ है। फांसी लगाकर डांसर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपनी जान लेने का ये कदम ऐसे ही नहीं उठाया। इसके पीछे एक बड़ी वजह थी जो उन्होंने अपनी मौत से पहले ही दुनिया को बता दी थी। दरअसल, रियलिटी शो की इस डांसर को प्यार में धोखा मिला था, जो वो सह न सकीं। प्यार में धोखा मिलने पर काव्या कल्याणी ने मौत को मुंह लगाने का फैसला कर लिया।

---विज्ञापन---

बॉयफ्रेंड ने तोड़ा था दिल

गलत कदम उठाने से पहले काव्या कल्याणी ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर चीटिंग के आरोप लगाए थे। काव्या ने मरने से पहले अपने लवर अभी (Abhi) पर आरोप लगाया कि 5 साल के रिश्ते के बाद भी उन्होंने चीट कर दिया। बॉयफ्रेंड के दूसरी लड़की के साथ रिश्ता रखने से काव्या टूट गई थीं। वो अभी को साथ रहने की रिक्वेस्ट करती रही, लेकिन जब उनमें लड़ने की ताकत नहीं बची तो उन्होंने अपनी जान लेने का फैसला कर लिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bipasha Basu ने Mika Singh को कहा ‘टॉक्सिक’? आरोपों के बीच आया एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट

मरने से पहले वीडियो में पेरेंट्स से मांगी माफी

अब वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी के खिलाफ इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। आपको बता दें, अपने इस वीडियो में काव्या ने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी। साथ ही अपने लिए इंसाफ की भी मांग की थी। काव्या ने खुलासा किया था कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें छोड़ किसी और लड़की से शादी कर रहा है। इतना ही नहीं बॉयफ्रेंड ने उन्हें घर छोड़कर जाने को भी कह दिया था।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 02, 2025 06:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola