आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना काफी ज्यादा पसंद करता है. वहीं लोग इसके लिए महंगे-महंगे ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी लेते हुए नजर आते हैं. अगर आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर और एक्शन से भरपूर मूवी की खोज कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाने वाले है.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, यह मूवी हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम नहीं की गई थी. बल्कि यह फिल्म लगभग 15 साल पहले रिलीज हुई थी, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी की कहानी आपको पूरे टाइम स्क्रिन से नजरें नहीं हटाने देती है. इस फिल्म को आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा किए बिना नहीं रह पाएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के ऑस्कर जाने का सपना टूटा, प्रोड्यूसर ने बताई कहां हुई चूक
कैसी है ‘युद्धम सेई’ की कहानी
साल 2011 में इस मूवी का निर्देशन मिस्किन (Mysskin) ने किया था. मूवी के कहानी की शुरुआत चेन्नई होती है, जहां सड़क पर इंसानी हाथ मिलते हैं. इसे बड़े से डिब्बे में बेहद ही सफाई से गिफ्ट पैक करके रखा जाता है. इस तरह के चेन्नई की कई सड़कों पर बॉक्स मिलते हैं, जिनमें इंसानी हाथ रखे जाते हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल जाती है और पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट जाती है. हालांकि, बाद में इस केस को आगे बढ़ाया जाता है और पुलिस के हाथों से केस लेकर CB-CID को दे दिया जाता है.
आपको बता दें कि मूवी में CB-CID अधिकारी जेके यानी J. Krishnamoorthy को दिया जाता है. फिल्म के इस दमदार किरदार को चेरन ने बड़ी ही सादगी के साथ निभाया है. दरअसल, जेके भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ी ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. बता दें कि जेके की बहन भी 3 महीने पहले गायब हो गई थी, जिसका कोई भी पता नहीं चलता है. यही कारण है कि जेके थोड़ा परेशान रहता है और अपनी नौकरी छोड़ने का भी फैसला लेता है. हालांकि, उनका सीनियर ऑफिसर जेके का इस्तीफा लेने से इंकार कर देता है.
यह भी पढ़ें: ‘बारामूला’ से लेकर ‘शैतान’ तक…, Netflix की इन 4 हॉरर फिल्मों को देखकर लगने लगेगा डर
ओटीटी पर कहां देखें ‘युद्धम सेई’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे है, उसका टाइटल ‘युद्धम सेई’ है. तमिल सिनेमा की इस मूवी में चेरन के साथ दीपा शाह, वाई.जी. महेंद्रन और लक्ष्मी रामकृष्णन ने अहम किरदार निभाया है. इतना ही नहीं मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 7.9 की रेटिंग देखने को मिली है. यह मूवी इन दिनों JioHotstar पर मौजूद है.
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
12 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
50 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines