'बारामूला' से लेकर 'शैतान' तक..., Netflix की इन 4 हॉरर फिल्मों को देखकर लगने लगेगा डर

अगर आप भी ओटीटी पर हॉरर फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते है, तो आज हम आपके लिए 4 बेहद डरावनी फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको भी डर लगने लगेगा. चलिए जानते हैं उन मूवीज के बारे में.

horror film
1 / 5
Netflix पर देखें ये 4 हॉरर फिल्में (PIC-IMDb)

अगर आप भी ओटीटी पर हॉरर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद 4 बेहद डरावनी फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको गहरा रहस्य और असली डर देखने को मिलने वाला है. इन हॉरर मूवी को देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

बारामूला

बारामूला2 / 5

लिस्ट में पहला नाम साल 2025 में रिलीज हुई मूवी 'बारामूला' (Baramulla) का नाम शामिल है, जिसमें आपको भर-भरकर डर और सस्पेंस देखने को मिलता है. इस हॉरर मूवी को आदित्य सुहास जाम्भले के निर्देशन में तैयार किया गया है. यह एक सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर मूवी है, जो आपको डर का एहसास कराती है. यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बोर नहीं होने देती है. आपने अभी तक इस हॉरर मूवी को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

बुलबुल

बुलबुल3 / 5

दूसरे नंबर पर तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की मूवी 'बुलबुल' (Bulbbul) का नाम आता है, जो साल 2020 में रिलीज की गई थी. यह एक सुपरनैचुरल पीरियड हॉरर-ड्रामा फिल्म है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी की कहानी 1880 के दशक बंगाल प्रेसिडेंसी की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई है.

शैतान

शैतान4 / 5

तीसरे स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' (Shaitaan) का नाम शामिल है. यह मूवी साल 2024 में रिलीज की गई थी. शैतान फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन ज्योतिका, जानकी बोडीवाला और अंगद माहोले अहम किरदार में नजर आए थे. यह एक हॉरर मूवी है, जिसकी कहानी आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. इस मूवी आपको भर-भरकर डर और सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो  छुट्टियां मनाने अपने फार्महाउस पर जाता है. इस मूवी में आपको वशीकरण (काले जादू) का प्रकोप देखने को मिलता है.

विज्ञापन

बेताल सीरीज

बेताल सीरीज5 / 5

लिस्ट में आखिरी नाम 'बेताल' सीरीज का आता है, जिसे 4 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया था. इस वेब सीरीज में की कहानी 'बेताल पहाड़ी' (Betaal Hill) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है. इस सीरीज में आपको काफी डरावनी कहानी देखने को मिलती है, जो आपको डर का एहसास करा देती है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन