Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast Fees: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बहुत ही पसंद किया जाने वाला टीवी शो है, जो जुलाई 2008 से चल रहा है। इसकी कॉमेडी और मजेदार किरदार लोगों को अब भी खूब पसंद आते हैं। भले ही कुछ कलाकार शो छोड़ चुके हैं, लेकिन कई पुराने चेहरे अब भी इसका हिस्सा हैं। इन किरदारों की वजह से एक्टर्स को बहुत पहचान और शोहरत मिली है। चलिए जानते हैं कि ये सितारे एक एपिसोड के कितने पैसे लेते हैं।
मुनमुन दत्ता उर्फ बबिता अय्यर
बबिता जी का रोल निभा रही मुनमुन दत्ता शो की खास किरदारों में से एक हैं। शो में जेठालाल का उन पर थोड़ा क्रश होता है और उनके पति अय्यर को इससे जलन होती है, जो कहानी को मजेदार बनाता है। मुनमुन एक एपिसोड के लिए करीब ₹50,000 से ₹75,000 तक चार्ज करती हैं।
तनुज महाशब्दे
अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज एक वैज्ञानिक बने हैं। जेठालाल और उनके बीच की नोकझोंक दर्शकों को खूब हँसाती है। वो हर एपिसोड के लिए लगभग ₹65,000 लेते हैं।
अमित भट्ट
जेठालाल के पापा यानी बापूजी का किरदार निभा रहे अमित भट्ट अपनी मजेदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वो समझदार और सख्त पिता की भूमिका में हैं और एक एपिसोड के लिए ₹70,000 से ₹80,000 तक कमाते हैं।
सोनालिका जोशी
माधवी का रोल निभा रहीं सोनालिका जोशी आत्माराम भिडे की पत्नी बनी हैं और अचार बेचने का छोटा सा बिजनेस करती हैं। उन्हें एक एपिसोड के लिए करीब ₹35,000 मिलते हैं।
दिलीप जोशी
जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी शो के सबसे अहम और पसंदीदा कलाकार हैं। वो करीब 20 सालों से लोगों को हँसा रहे हैं। वो हर एपिसोड के लिए ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक लेते हैं। वे शो के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर हैं।
मंदार चंद्रवडकर
बिडे जी का किरदार निभा रहे मंदार चंद्रवडकर गोकुलधाम सोसाइटी के सख्त सेक्रेटरी और एक स्कूल टीचर हैं। उनकी जेठालाल और बच्चों से बहस शो को मजेदार बनाती है। वो एक एपिसोड के लिए करीब ₹80,000 लेते हैं।
ये भी पढ़ें – अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ हुई पायरेसी का शिकार, टेलीग्राम और टॉरेंट साइट्स पर लीक
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
4 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
6 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
8 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
12 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
13 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
14 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines