अक्षय कुमार की 'केसरी 2' हुई पायरेसी का शिकार, टेलीग्राम और टॉरेंट साइट्स पर लीक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ पायरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई और अब यह कई टॉरेंट साइट्स और टेलीग्राम चैनलों पर एचडी क्वालिटी में देखी जा रही है।

keshari

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही पायरेसी का शिकार हो गई। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर लीक हो गई। यह फिल्म अब MovieRulz, Tamilrockers, 1337x जैसी टॉरेंट साइट्स के साथ-साथ कई टेलीग्राम चैनलों पर HD क्वालिटी में उपलब्ध है। इससे फिल्म की कमाई और थिएट्रिकल प्रदर्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। भले ही इन साइट्स के खिलाफ कई बार सख्त कदम उठाए गए हैं लेकिन ये बार-बार नए लिंक और नाम से वापस आ जाती हैं और फिल्म पायरेसी को बढ़ावा देती हैं।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी किस पर आधारित है

केसरी 2 एक ऐतिहासिक किताब ‘The Case That Shook the Empire’ पर आधारित है। इस किताब में उस ऐतिहासिक मुकदमे की कहानी है जिसने ब्रिटिश शासन की सच्चाई को पूरी दुनिया के सामने उजागर किया। यह मुकदमा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक निर्णायक मोड़ था और यह इतिहास के सबसे लंबे ट्रायल्स में से एक माना जाता है। फिल्म उसी ऐतिहासिक केस को पर्दे पर उतारती है।

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट और टीम 

फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस, लिओ मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

मुख्य किरदार और कलाकार:

विज्ञापन

अक्षय कुमार – जस्टिस चेट्टूर शंकरण नायर

आर. माधवन – एडवोकेट नेविल मैकिंले

विज्ञापन

अनन्या पांडे – दिलरीत गिल

रेजिना कैसेंड्रा – पार्वती नायर

विज्ञापन

साइमन पेसली डे – जनरल रेजिनाल्ड डायर

एलेक्स ओ’नेल – लॉर्ड चेम्सफोर्ड

विज्ञापन

अमित सियाल – तीरथ सिंह

मार्क बेनिंगटन – माइकल ओ’ड्वायर

विज्ञापन

सैमी जोनास हिनी – हेरॉल्ड लैस्की

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ