Swastika Mukherjee: मशहूर बंगाली और हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े पोस्ट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी स्वास्तिका मुखर्जी के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब स्वास्तिका फिर से चर्चा में आ गई हैं। हालांकि, इस बार स्वास्तिका अपने किसी फोटो और वीडियो को लेकर सुर्खियों में नहीं है बल्कि इसकी वजह उबर की पेट टैक्सी (Pet Taxi) है।
स्वास्तिका मुखर्जी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, स्वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में स्वास्तिका मुखर्जी ने पेट टैक्सी सेवा के खिलाफ आवाज उठाई है। एक्ट्रेस ने पेट टैक्सी सेवा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि दिल्ली स्थित एक एनिमल एनजीओ की मालकिन से उबर पेट टैक्सी सर्विस ने सिर्फ 5 किमी के ट्रैवल के लिए 487 रुपये से भी ज्यादा का किराया लिया है।
बुधवार की है घटना
रक्षिता सिंह जो दुलार अमानत फाउंडेशन चलाती हैं उन्होंने बताया कि एक ड्राइवर ने पहले कुछ पिल्लों को टोकरी में ले जाने के कारण सवारी करने से इनकार कर दिया और ये एक मेडिकल इमरजेंसी थी। वहीं, अब स्वास्तिका मुखर्जी ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। इस घटना की बात करें तो ये बुधवार की बताई जा रही है। उस दौरान रक्षिता सिंह के पालतू पिल्लों में से एक बीमार पड़ गया था, जिसे डॉक्टर के पास लेकर जाना था।
ड्राइवर ने मना कर दिया
उन्होंने लिखा कि आज शाम इन पिल्लों में से एक बहुत बीमार पड़ गया था और उसे डॉक्टर के पास लेकर जाना था। इसलिए मैंने उबर बुक किया था। जब ड्राइवर आया, तो मैंने सावधानी से उनकी आरामदायक टोकरियों को पिछली सीट पर रखा और ड्राइवर को ओटीपी दिया, लेकिन जब ड्राइवर ने देखा कि रक्षिता कैब में पिल्लों को लेकर जा रही हैं, तो उसने कहा कि ये गाड़ी मानव यात्रियों के लिए है।
उबर की पेट टैक्सी
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें तुरंत कैब से उतरने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत हैरानी हुई और उन्होंने पिल्लों की टोकरी को नीचे उतार दिया। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उसी ड्राइवर ने उबर की पेट टैक्सी भी बुक करने के लिए कहा। हालांकि, मेडिकल इमरजेंसी थी, तो रक्षिता ने ड्राइवर का मनाने की कोशिश की लेकिन उसने मना कर दिया।
इंटरनेट पर हो रही चर्चा
इसके बाद उन्होंने उबर पेट टैक्सी बुक करने की कोशिश की, तो 5 किमी की दूरी के लिए 487 रुपये किराया दिखाया गया। आमतौर पर इस दूरी के लिए उबर का किराया 150 रुपये होता है। वहीं, सोशल मीडिया पर ये मसला चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Swara Bhasker का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines