Swara Bhasker का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड, आखिर क्या है वजह?

Swara Bhasker X Account Suspended: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है। स्वरा ने इंस्टा पर पोस्ट करते हुए कहा एक्स अकाउंट से मिली जानकारी की फोटो भी शेयर की है।

Swara Bhasker

Swara Bhasker

Swara Bhasker X Account Suspended: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। स्वरा खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब खबर आ रही है कि स्वरा भास्कर का ट्विटर (एक्स) अकाउंट सस्पेंड हो गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने शेयर किया पोस्ट

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके जे जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस के बताया है कि उनका एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने ट्विटर की तरफ से भेजे गए मेल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पोस्ट को शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। स्वरा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है इसके लिए आप स्वरा का पोस्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा का एक्स अकाउंट एक्टिव

हालांकि, अगर स्वरा के एक्स अकाउंट की बात करें तो वो एक्टिव नजर आ रहा है। संभावना है कि ये मामला पुराना हो सकता है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके साथ ही अगर स्वरा के एक्स अकाउंट सस्पेंड होने की वजह की बात करें तो उनके इंस्टा पोस्ट के अनुसार रिपब्लिक डे विश बनी है।

विज्ञापन
Swara Bhasker

Swara Bhasker

कॉपीराइट के नियम का उल्लंघन

एक्स की तरफ से स्वरा को जो मेल मिला है, उसमें बताया गया है कि आपकी दो पोस्ट कॉपीराइट के नियम का उल्लंघन कर रही है और अगर आप रिपोर्टेड पोस्ट हटा भी लेंगी, तो भी आपका अकाउंट सस्पेंड रहेगा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने वो पोस्ट भी शेयर किए हैं, जिनकी वजह से उनके अकाउंट को ब्लॉक किया गया है।

विज्ञापन

एक्स अकाउंट को लेकर चर्चा में

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन स्वरा हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज में रहती हैं। हालांकि, अब स्वरा अपने एक्स अकाउंट को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ