हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सनी देओल की 'गदर 2' ने तोड़े ये 5 रिकॉर्ड, फिल्म ने किया ऐसा कारनामा रच दिया इतिहास

विज्ञापन
Sunny Deol Film Gadar 2

Sunny Deol Film Gadar 2: हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाल मचा रखा है और स्वतंत्रता दिवस पर तो फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया है।

साल 2001 में फिल्म का पहला पार्ट आया था और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। लोगों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और फिल्म ने महज पांच दिन में ही पांच नए रिकॉर्ड बना लिए है। आज हम आपको इस फिल्म ने उन्हीं पांच रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- पहले शादी के लिए सजी दुल्हन फिर अपहरण और फिर मौत, खौफ का ऐसा मंजर बन गई ‘जानी दुश्मन’

‘गदर 2’ ने बनाए ये पांच रिकॉर्ड

1. साल 2023 की 3 ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ इस साल की तीसरी ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर 200 का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ है। इसके बाद अदा शर्मा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने ये आंकड़ा पार किया और अब सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने ये आंकड़ा पार कर लिया है।

2. स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

फिल्म ‘गदर 2’ को 15 अगस्त का बेहद शानदार लाभ हुआ है। मेकर्स को उम्मीद थी फिल्म इस दिन शानदार कमाई कर सकती है और ये उम्मीद पूरी हो भी गई है। ‘गदर 2’ ने वीकेंड से ज्यादा कमाई स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त पर की है। मंगलवार को इस फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की है। बता दें कि, इससे पहले ऐसा रिकॉर्ड साल 2012 में सलमान खान की आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने की थी। इस फिल्म का 15 अगस्त का क्लेक्शन 32 करोड़ था।

3. सनी और अमीषा के करियर की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी ‘गदर 2’

फिल्म ‘गदर 2’ सनी देओल और अमीष पटेल के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ों की कमाई कर ली थी।

4. 4 दिनों में किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ‘गदर 2’ का नाम शाहरुख खान और केजीएफ स्टार यश की उस लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने ने महज 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। केजीएफ और बाहुबली के बाद गदर 2 ऐसी फिल्म है जिसने मजह 4 दिन में 200 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।

5. कायम की नई मिसाल

सिनेमाजगत में कई ऐसी फिल्में हैं, जो देशभक्ति से जुड़ी है। फिल्म ‘गदर 2’ ने देशभक्ति की नई मिसाल कायम की है और फिल्म पठान के बाद हिन्दी सिनेमा की ऐसी दूसरी फिल्म है जिसे लोगों ने जमकर प्यार दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें