हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Border 2 OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी 'Border 2'? जानिए कहां होगी स्ट्रीम

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों थिएटर में धूम मचा रही है. यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है. वहीं अब लोग यह जानना चाहते हैं कि बॉर्डर 2 किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. अगर आपके मन में भी यही सवाल चल रहा है, तो आज हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि फिल्म कौन से ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन
किस OTT पर रिलीज होगी 'बॉर्डर 2' (File Photo)

बॉलीवुड मशहूर एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ को लोग खूब पसंद कर रहे है. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे. इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान का युद्ध दिखाया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया है. इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सनी पाजी की यह फिल्म एक वॉर ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का कैमियो दिखाया गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आया है.

यह भी पढ़ें: मलयालम Drishyam 3 ने बदली रिलीज स्ट्रेटेजी, अजय देवगन की फिल्म से पहले देगी दस्तक

किस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’

वहीं अब लोग यह जानने में लगे हुए हैं कि ‘बॉर्डर 2’ फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आपको बता दें कि सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ किस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अकसर देखा जाता है कि फिल्म थिएटर से हटने के 50-60 दिनों में ओटीटी पर रिलीज की जाती है. अब देखने वाली बात यह होगी कि इस फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘आसपास के लोगों ने बचा रखा है…’, कार्तिक आर्यन पर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला

‘बॉर्डर 2’ ने कितने का किया कलेक्शन?

आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 24 दिन का समय बीत चुका है. लेकिन फिल्म अब भी सिनेमाघरों में नोट छाप रही है, वो अलग बात है कि फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो चुकी है. दरअसल इन दिनों शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. हालांकि, ‘बॉर्डर 2’ ने अब तक 321.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. आपको बता दें कि बॉर्डर 2 फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना अहम किरदार में नजर आए थें.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola