मलयालम Drishyam 3 ने बदली रिलीज स्ट्रेटेजी, अजय देवगन की फिल्म से पहले देगी दस्तक

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म में मोहनलाल ‘जॉर्ज कुट्टी’ के रोल में नजर आने वाले हैं. दरअसल, यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्य 3’ से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में.

drishyam

अयज देवगन की फिल्म से पहले रिलीज होगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है. दरअसल, बीते साल बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई थी. वहीं अब मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्य 3’ की रिलीज डेट को हाल ही में अनाउंस किया गया है. आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्य 3’ से 6 महीने पहले रिलीज होने वाली है. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म हर बार की तरह इस बार भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ कब होगी रिलीज

वहीं मोहनलाल की फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म को जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आप इस फिल्म को 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में देख सकते है. लेकिन आपको बॉलीवुड फिल्मे देखने का शौक है, तो आपको अभी इंतजार करना होगा. क्योंकि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ हर बार की तरह इस बार भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का इन फिल्मों से होगा टक्कर

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की बात करें, तो इसमें जॉर्ज कुट्टी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. इतना ही नहीं फिल्म में ये तारीख काफी अहम भूमिका निभा रही है, जो कहानी को बढ़िया से जोड़ते हुए नजर आ रही है. अगर आपने अजय देवगन की ‘दृश्यम’ देखी होगी, तो आप ने फिल्म में एक तारीख जरूर सुनी होगी 2 अक्टूबर. इसी तरह मोहनलाल की फिल्म में भी ये तारिखा एक अहम हिस्सा बन गई है. आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल को रिलीज होगी, तो वहीं 10 अप्रैल को दूसरी फिल्म ‘डकैत’ और 30 अप्रैल को राम चरण की ‘पेड्डी’ भी थिएटर में दस्तक देने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा की कमाई के मामले में कौन-सी फिल्म बाजी मारती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ