हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सनी देओल से पहले धर्मेंद्र कर चुके 'बंटवारा'! जानें फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस का हाल

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है. वहीं सनी देओल से पहले धर्मेंद्र की भी ‘बंटवारा’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. चलिए आपको भी इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सनी देओल इस फिल्म में अपने पुराने एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं सनी देओल से पहले धर्मेंद्र भी 37 साल पहले ‘बंटवारा’ कर चुके हैं. जी हां धर्मेंद्र की 37 साल पहले ‘बंटवारा’ नाम से ही फिल्म रिलीज हुई थी. चलिए उस फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं.

कब रिलीज हुई थी धर्मेंद्र की ‘बंटवारा’?

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से पहले ‘बंटवारा’ नाम से ही दिवंगत स्टार धर्मेंद्र की भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 1989 में आई इस फिल्म में धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आए थे. धर्मेंद्र के साथ फिल्म में विनोद खन्ना, अमरीश पुरी, पूनम ढिल्लों, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आए थे. इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब इंप्रेस भी किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाक नहीं जमा पाई थी.

यह भी पढ़ें: Independence Day Special: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे भारतीय वायु सेना के जांबाज, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की टीम संग जमकर की मस्ती

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?

1989 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की इस फिल्म को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था. वहीं इस फिल्म की कहानी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से काफी अलग थी.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: देशभक्ति के रंग में रंग देते हैं ये 5 बॉलीवुड गाने, सुनते ही जोश से भर जाएगा दिल!

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की कहानी है अलग

सनी देओल की फिल्म में जहां भारत और पाकिस्तान के बंटवारा के किस्सा दिखाया गया है तो धर्मंद्र की फिल्म में 2 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया था. फिल्म में 2 दोस्तों की गहरी दोस्ती होती है लेकिन एक समय आता है जब सामाजिक हालातों में दोनों दोस्तों के बीच दुश्मनी हो जाती है और दोनों की दोस्ती का बंटवारा हो जाता है. वहीं सनी देओल की फिल्म में देश के विभाजन की कहानी का इमोशनल एंगल दिखाया गया है. बता दें ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola