Independence Day 2026: देशभक्ति के रंग में रंग देते हैं ये 5 बॉलीवुड गाने, सुनते ही जोश से भर जाएगा दिल!
Independence Day 2026: बॉलीवुड के 5 गाने ऐसे हैं जिनके बिना स्वतंत्रता दिवस का जश्न अधूरा लगता है. इन गानों को सुनकर आपके दिल में भी जोश भर जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर हम किन गानों की बात कर रहे हैं.

Independence Day 2026: आज पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है. बॉलीवुड में भी कई ऐसे गाने बन चुके हैं जो आपको देशभक्ति के रंग में रंग देते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड के 5 ऐसे गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है. 15 अगस्त का जश्न इन गानों के बिना अधूरा सा लगता है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन गानों का नाम है.
तेरी मिट्टी
2 / 6अक्षय कुमार की 'केसरी' फिल्म का 'तेरी मिट्टी' गाना भी इस लिस्ट में शामिल है. इस गाने को बी प्राक ने गाया है और गाने में कूट-कूटकर देशभक्ति भरी है. इस गाने ने रिलीज होते ही ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. वहीं गाने को अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है और इस गाने के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा सा लगता है.
संदेशे आते हैं
3 / 6'बॉर्डर' फिल्म का 'संदेशे आते हैं' गाना बॉलीवुड का आइकॉनिक गाना है. इस गाने को सनी देओल, अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी पर बखूबी फिल्माया गया है. वहीं इस गाने को सुनते ही दिल देशभक्ति से भर जाता है. इस गाने को सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ ने गाया है. ये गाना भी देशभक्ति का प्रतीक है. वहीं इस गाने को आप अपनी प्लेलिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
चक दे इंडिया
4 / 6साल 2007 में आई 'चक दे इंडिया' फिल्म का टाइटल ट्रैक भी इस लिस्ट में शामिल है. शाहरुख खान के इस गाने ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं आज भी ये गाना बॉलीवुड के आइकॉनिक देशभक्ति गानों की लिस्ट में शामिल है. इस गाने को सुखविंदर सिंह ने गाया है. वहीं गाने में म्यूजिक सलीम-सुलेमान ने दिया है.
ऐ वतन
5 / 6साल 2018 में आई आलिया भट्ट की 'राजी' फिल्म का ये गाना भी देशभक्ति गानों की लिस्ट में शुमार है. इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं. वहीं गाने को सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह ने बखूबी गाया है. इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी. आज भी इस गाने के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा सा माना जाता है.
मां तुझे सलाम
6 / 6ए आर रहमान का ये गाना बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक गाना है. किसी भी देशभक्ति कार्यक्रम में ये गाना ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता. इस गाने का क्रेज ऑडियंस में अलग ही है. वहीं ए आर रहमान की आवाज में इस गाने को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 15 अगस्त के खास मौके पर सुनने के लिए ये गाना परफेक्ट है.