Independence Day Special: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे भारतीय वायु सेना के जांबाज, 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम संग जमकर की मस्ती

Independence Day Special: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स के शो का स्पेशल एपिसोड लेकर आए हैं. इस एपिसोड में भारतीय वायु सेना के जवानों के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ वेब सीरीज की स्टारकास्ट भी नजर आई.

independence day kapil sharma special
विज्ञापन

Independence Day Special: 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स के शो में एक खास एपिसोड लेकर आ रहे हैं. इस एपिसोड में भारतीय वायु सेना के ऑफिसर्स पहुंचे. वायु सेना के जवानों के साथ-साथ नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की स्टारकास्ट भी शो में गेस्ट बनकर पहुंची. जवानों ने वेब सीरीज की स्टारकास्ट के साथ खूब मस्ती की. सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है जिसमें कपिल शर्मा के शो की स्टारकास्ट के फनी ह्यूमर को देखकर भारतीय वायु सेना के जवान खूब ठहाके लगा रहे हैं.

कपिल शर्मा के शो का खास एपिसोड

नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया और सबसे खास एपिसोड 15 अगस्त के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है. देशभक्ति के मौके पर ऑडियंस को घर बैठे हुए हंसी की डोज भी देखने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर कपिल शर्मा के शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है, जिसमें भारतीय वायु सेना के जवान और लेटेस्ट सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की स्टारकास्ट के बीच मजाक-मस्ती देखने को मिली.

विज्ञापन

शो में पहुंचे IAF जवान

कपिल शर्मा के शो में वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह और पूर्व एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ (रिटायर्ड) भी खास गेस्ट बनकर पहुंचे. उनके साथ-साथ कारगिल युद्ध के असली हीरो और उनके परिवार के लोग भी ऑडियंस में कपिल शर्मा के शो को एन्जॉय करते नजर आए. प्रोमो में ये रियल लाइफ हीरो कपिल शर्मा की स्टारकास्ट के जोक्स पर खूब ठहाके मारते नजर आ रहे हैं. वहीं कपिल शर्मा भी ऑडियंस में बैठे जवानों से फनी अंदाज में सवाल-जवाब करते दिखाई दिए.

विज्ञापन

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की स्टारकास्ट ने की खूब मस्ती

भारतीय वायु सेना के रियल लाइफ हीरोज के साथ-साथ बॉलीवुड के हीरोज भी नजर आए. दरअसल नेटफ्लिक्स पर हाल ही में ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ सीरीज रिलीज हुई है. इस सीरीज में कारगिल युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाले वायुसेना के जवानों की कहानी को दिखाया गया है. कपिल शर्मा के शो में सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मंच पर नजर आई. इनमें सिद्धार्थ, जिमी शेरगिल, दीया मिर्जा, अभय वर्मा, प्राजक्ता कोली, अर्नव भसीन, मिहिर आहूजा, तारुक रैना और अमृता बागची जैसे सितारे नजर आए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ