Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. सनी देओल इस फिल्म में अपने पुराने एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं सनी देओल से पहले धर्मेंद्र भी 37 साल पहले ‘बंटवारा’ कर चुके हैं. जी हां धर्मेंद्र की 37 साल पहले ‘बंटवारा’ नाम से ही फिल्म रिलीज हुई थी. चलिए उस फिल्म की स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
कब रिलीज हुई थी धर्मेंद्र की ‘बंटवारा’?
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से पहले ‘बंटवारा’ नाम से ही दिवंगत स्टार धर्मेंद्र की भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 1989 में आई इस फिल्म में धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आए थे. धर्मेंद्र के साथ फिल्म में विनोद खन्ना, अमरीश पुरी, पूनम ढिल्लों, अमृता सिंह और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आए थे. इन सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब इंप्रेस भी किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धाक नहीं जमा पाई थी.
यह भी पढ़ें: Independence Day Special: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे भारतीय वायु सेना के जांबाज, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की टीम संग जमकर की मस्ती
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
1989 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की इस फिल्म को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया था. वहीं इस फिल्म की कहानी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से काफी अलग थी.
यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: देशभक्ति के रंग में रंग देते हैं ये 5 बॉलीवुड गाने, सुनते ही जोश से भर जाएगा दिल!
दोनों फिल्मों की कहानी है अलग
सनी देओल की फिल्म में जहां भारत और पाकिस्तान के बंटवारा के किस्सा दिखाया गया है तो धर्मंद्र की फिल्म में 2 दोस्तों की कहानी को दिखाया गया था. फिल्म में 2 दोस्तों की गहरी दोस्ती होती है लेकिन एक समय आता है जब सामाजिक हालातों में दोनों दोस्तों के बीच दुश्मनी हो जाती है और दोनों की दोस्ती का बंटवारा हो जाता है. वहीं सनी देओल की फिल्म में देश के विभाजन की कहानी का इमोशनल एंगल दिखाया गया है. बता दें ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल के साथ करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी लीड रोल में हैं.