'आपके घर में मां-बाप हैं, शर्म करो…', धर्मेंद्र की बिगड़ी हालत के बीच सनी देओल को किस पर आया गुस्सा?

Sunny Deol Angry Video Viral: धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत के बीच उनके बड़े बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी देओल गुस्से में चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

sunny deol angry video viral

सनी देओल का गुस्से से भरा वीडियो वायरल

विज्ञापन

Sunny Deol Angry Video Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का इन दिनों खराब तबीयत के चलते इलाज चल रहा है. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि अब एक्टर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इसी बीच अब धर्मेंद्र के बड़े बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का एक गुस्से वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी जोर-जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं. वहीं सनी देओल के चेहरे पर गुस्से के साथ-साथ पिता की चिंता भी साफ नजर आ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं सनी देओल किस पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं?

सनी देओल का फूटा गुस्सा

दरअसल सनी देओल का ये गुस्से से भरा वीडियो लेटेस्ट है. एक्टर अपने घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान एक्टर ने देखा कि सामने खड़े पैप्स उनका वीडियो बना रहे थे. इस हरकत पर सनी देओल आग बबूला हो गए. एक्टर ने चिल्लाते हुए पैप्स को कहा, ‘आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं और आप वीडियो बनाए जा रहे हो. शर्म नहीं आती.’ इस दौरान सनी देओल हाथ जोड़ते हुए भी नजर आए.

Advertisment

अस्पताल में भर्ती थे धर्मेंद्र

वहीं जब बीते दिनों धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. तब सनी देओल और बॉबी देओल को नम आंखों के साथ देखा गया था. दोनों भाई जब अस्पताल में पापा धर्मेंद्र से मिलने गए थे तो उनके चेहरे पर अलग ही मायूसी छाई हुई थी. सनी देओल तो अपना चेहरे पर हाथ रखे हुए गाड़ी में बेसुध बैठे हुए थे. वहीं बॉबी देओल की आंखों से आंसू छलकते हुए दिखाई दिए थे. इसके साथ ही हेमा मालिनी और ईशा देओल भी उदास दिखाई दी थीं. हालांकि अब धर्मेंद्र अस्पताल से घर आ गए हैं.

विज्ञापन

फैली थी निधन की खबरें

बता दें धर्मेंद्र को सांस लेने में आई तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान एक्टर को वेंटिलेटर का सपोर्ट भी दिया गया था. इस बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की खबरें भी वायरल हो गई थीं. जिसके बाद हेमा मालिनी ने अफवाह फैलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया था और धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. हेमा मालिनी से पहले बेटी ईशा देओल ने भी पापा धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट्स दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ