Sunil Pal ने खुद रचा अपहरण का स्वांग? किडनैपर-कॉमेडियन की AUDIO लीक

Sunil Pal Kidnapping Case AUDIO Leak: कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनका अपहरण हो गया है। अब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो लीक हुआ है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सुनील और अपहरणकर्ताओं का है।

Sunil Pal

Sunil Pal

विज्ञापन

Sunil Pal Kidnapping Case AUDIO Leak: कॉमेडियन सुनील पाल को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि उनका अपहरण हो गया है। हालांकि, इसके कुछ टाइम बाद ही सुनील पाल वापस भी आ गए। अब इस मामले में अपडेट आया है और कहा जा रहा है कि सुनील ने खुद ही अपने अपहरण का स्वांग का रचा। इसका एक ऑडियो भी अब सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि सुनील ने खुद ही ये पूरा ड्रामा किया था।

ऑडियो में क्या?

सोशल मीडिया पर जो ऑडियो लीक हुआ है उसमें सुनील पाल की आवाज आ रही है। इस ऑडियो में सुनाल पाल कह रहे हैं कि आपको किसी ने कुछ कहा क्या, सब गले पड़ गए हैं, तो कुछ ना कुछ तो कहना पड़ेगा। इसके बाद किसी और शख्स (किडनैपर) की आवाज आती है, जो कहता है कि सर आपने जैसा कहा हमने वैसा किया और आप फिर भी ऐसा कर रहे हैं, ये तो गलत है ना। इसके बाद ऑडियो में सुनील कहते हैं कि आप घबराओ मत, मैंने किसी का नाम नहीं लिया है।

Advertisment

क्या बोले सुनील?

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे ऑडियो में किडनैपर कहता है कि आपने अपनी बीवी को नहीं बताया था? इसमें अपने पहले ही उनको शामिल नहीं किया था क्या? इस पर सुनील कहते हैं कि अरे मीडिया ने सब साइबर क्राइम से पकड़ लिया ना, तो कुछ ना कुछ तो बताना पड़ता ना भाई। इसके बाद किडनैपर कहता है कि देख लो सर आपको जैसा करना है। इसके आगे सुनील कहते हैं कि मैं भी बचने की कोशिश कर रहा हूं और मैंने कोई शिकायत भी नहीं करवाई है।

आप हमसे कब मिलोगे?- किडनैपर 

इसके आगे किडनैपर कहता है कि हम आपके पीछे हैं, आप जो भी करो। आप हमसे कब मिलोगे? तो इस पर सुनील कहते हैं कि अभी ऐसा कुछ नहीं है दिक्कत हो जाएगी बहुत। इसके बाद फोन कट जाता है। वहीं, अब ये ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, News24 सोशल मीडिया पर सामने आए इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही इसकी जिम्मेदारी लेता है।

विज्ञापन

मुंबई से बाहर शो के लिए गए थे सुनील

गौरतलब है कि हाल ही में सुनील पाल को लेकर खबर आई थी कि उनका अपहरण हो गया है। जानकारी मिली थी कि सुनील मुंबई से बाहर किसी शो के लिए गए थे। सुनील शो के लिए घर से गए तो जरूर, लेकिन वो वापस नहीं लौटे। जब सुनील से कोई बात नहीं हो पाई और वो अचानक से गायब हो गए, तो उनकी वाइफ ने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि कुछ टाइम बाद ही सुनील वापस आ गए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ