साजिश, अपहरण और हत्या... कैसे गई Sapna Singh के बेटे की जान? तमाम सवालों में फंसी एक्ट्रेस के बेटे की मर्डर मिस्ट्री

Sapna Singh Son Death Mystery: टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह के बेटे सागर की बॉडी नाले में मिली है। बेटे की मौत से सपना सिंह का बुरा हाल है। परिवार ने सागर की हत्या की आंशका जताई है और कहा है कि उसका अपहरण कर हत्या की गई है।

Sapna Singh Son Death Mystery

Sapna Singh Son Death Mystery

Sapna Singh Son Death Mystery: टीवी एक्ट्रेस सपना सिंह इस वक्त किस दर्द से गुजर रही हैं, इसका अंदाजा वही लगा सकती हैं। अभिनेत्री सपना सिंह का बेटा सागर गंगवार अब इस दुनिया में नहीं रहा। बेटे की मौत की खबर ने ना सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि पूरे परिवार को हिला दिया है। हर कोई बेहद दुखी और परेशान है। सागर का शव पुलिस ने नाले से बरामद किया है। इसी के साथ सागर की मौत पर भी सवाल खड़े हो गया है। साजिश, अपहरण और हत्या… आखिर कैसे गई सागर की जान?

सागर की हुई हत्या?

दरअसल, सागर अपने मामा के यहां रहता था। बीते शनिवार से सागर अचानक ही गायब हो गया। जब शाम तक भी सागर घर नहीं लौटा, तो मामा ने सागर से दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया। पुलिस पूछताछ में सागर के दोस्त अनुज ने जो बताया वो भी चौंकाने वाला था।

अनुज ने किया खुलासा

अनुज ने खुलासा किया कि सागर और उन लोगों ने मिलकर ड्रग्स लिया था। इस दौरान सागर को ओवरडोज हो गई थी और वो अचानक से गिर पड़ा। सागर की बिगड़ती हालत को देख वो लोग घबरा गए और सागर को सड़क से हटाकर खेतों में डाला और वहां से चले गए। वहीं, अगर परिवार की मानें तो सागर के परिवार का कहना है जब पुलिस को सागर का शव मिला था, तब उसकी नाम से खून बह रहा था।

Sapna Singh Son

Sapna Singh Son

सागर की बॉडी पर कट के निशान

परिवार का कहना है कि सागर की बॉडी पर कट के निशान भी थी। सागर के परिवार ने सीधे तौर पर इसे हत्या बताया है और कहा है कि सागर ऐसे नहीं मरा बल्कि उसे सोच-समझकर मारा गया है। साथ ही सागर के परिवार ने फिर से पोस्टमार्टम की भी बात कही है। ना सिर्फ पोस्टमार्टम की मांग बल्कि फैमिली ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज में क्या?

सागर के मामा का आरोप है कि उनके भांजे को किडनैप किया गया और इसके बाद उसकी हत्या करके सागर की बॉडी को नाले में फेंक दिया। इसके अलावा अगर वहां मौजूद सीसीटीवी की मानें तो इसके आधार पर कहा जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में अनुज और एक अन्य शख्स को सागर की बॉडी को ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। बेटे की मौत से सपना सिंह का बुरा हाल है। साथ ही उनका दावा है कि सागर कोई नशा नहीं करता था और उसकी हत्या की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ