कभी रिजेक्ट कर दी थी 200 फिल्में, आज टीवी के स्टार हैं Sudesh Berry

Sudesh Berry: सुदेश बेरी एक बड़ा पॉपुलर नाम है। भले ही उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया, लेकिन फिर भी वो लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। जी हां, एक्टर एक बड़े टीवी स्टार बन चुके हैं और उनकी खास बात ये रही कि वो फिल्मों में कभी लीड रोल के पीछे नहीं भागे।

Sudesh Berry

Sudesh Berry

विज्ञापन

Sudesh Berry: ‘मथुरा दास इससे पहले मैं तुझे गद्दार करार देकर गोली मार दूं…’, सनी देओल की फिल्म का ये डायलॉग तो हर किसी का याद होगा ही। इस डायलॉग में मथुरा दास बने सुदेश बेरी ने अक्सर लोगों का दिल जीता है। आज हम उनके बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं। सुदेश ने फिल्मों में तो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया ही बल्कि आज वो टीवी के स्टार भी हैं। जी हां, हमेशा ही अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुदेश बेरी कभी लीड रोल के पीछे नहीं भागे।

200 फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था

साल 1988 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुदेश बेरी को हमेशा ही उनके काम से पहचाना गया है। हालांकि सुदेश बेरी फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बहुत ही सीरियस रहते हैं। उनका कहना है कि जिस रोल में वो फिट होते है, उसी को करना पसंद भी करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि एक टाइम ऐसा था कि जब उन्होंने अपने करियर के दौरान 200 फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था। किसी अभिनेता का इतनी सारी फिल्म रिजेक्ट करना वाकई बड़ी बात है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudesh Berry (@sudeshberry)

शाहरुख खान को मिली फिल्म

सुदेश बेरी को जो फिल्में ऑफर हुई थी, उनमें से एक यश चोपड़ा की ‘डर’ भी थी। सुदेश ने इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट भी किया, लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया है कि उन्हें निर्देशक ने रिजेक्ट कर दिया था, जबकि अन्य ने दावा है कि उन्होंने ही इसे छोड़ दिया था क्योंकि वह डार्क भूमिका नहीं निभाना चाहते थे। सुदेश के बाद इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की एंट्री हुई और उन्हें ये फिल्म मिल गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudesh Berry (@sudeshberry)

विज्ञापन

फिल्म ‘बॉर्डर’ में छा गए एक्टर

साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुदेश ने ऐसा काम किया कि वो आज भी लोगों के जहन में है। भले ही फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन इस रोल के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। हालांकि अभिनेता फिल्मों से ज्यादा टीवी पर नजर आए और आज वो टेलीविजन के स्टार कहलाते हैं। उन्होंने टेलीविजन के मशहूर शो सुराग, अंबर धारा, सिया के राम और मुस्कान जैसे कई शोज में काम किया है। हालांकि उन्होंने फिल्में भी करना जारी रखा लेकिन फिर कभी उन्हें मुख्य भूमिका नहीं मिली और आज वो टीवी के स्टार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudesh Berry (@sudeshberry)

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ