Sridevi Third Daughter: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही इस दुनिया में न रही हों लेकिन किसी न किसी वजह से एक्ट्रेस चर्चा में आ जाती हैं। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी अपनी मां के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी फीलिंग्स कई बार फैंस के सामने जाहिर कर चुकी हैं। हो भी क्यों न श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के बेहद करीब जो थीं लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस की दो नहीं बल्कि तीन बेटियां रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम आपसे उनकी सौतेली बेटी अंशुला कपूर की बात कर रहे हैं तो आप पूरी तरह से गलत हैं।
कौन है श्रीदेवी की तीसरी बेटी?
हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली की जिन्हें श्रीदेवी अपनी बेटी का दर्जा देती आई हैं। खुद एक इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था कि सजल अली उनकी बेटी जैसी हैं। आपको बता दें कि साल 2017 में श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिग्गज अदाकारा ने सजल अली की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में मां-बेटी की बेहद इमोशनल और टची स्टोरी दिखाई गई थी। इस फिल्म के जरिए ही सजल, एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ काफी स्पेशल बॉन्ड शेयर करने लगी थीं।
एक्ट्रेस ने दिया था बेटी का दर्जा
एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी ने कहा था कि फिल्म ‘मॉम’ के सेट पर उनकी ऑनस्क्रीन बेटी सजल अली और दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। उन्होंने कहा था कि सजल की मां का अचानक निधन हो गया था, जिससे वो काफी मायूस रहती थीं। इसलिए श्रीदेवी ने सजल को अपनी बेटी का दर्जा दे दिया था। श्रीदेवी ने कहा था कि सजल मेरी तीसरी बेटी है। मुझे लग रहा है कि मैं तीन बेटियों की मां बन चुकी हूं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 से लवकेश कटारिया हुए बेघर! बचाने के लिए रखी शर्त, 4 को देने होंगे इम्तिहान
श्रीदेवी के निधन से लगा था सदमा
आपको बता दें कि साल 2018 में जब श्रीदेवी का निधन हुआ था, उस वक्त सजल अली ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैंने सोचा नहीं था कि वो भी मुझे छोड़कर चली जाएंगी। वो मेरी मां थीं। उनके जाने से मैं सदमे में हूं। मुझे लग रहा है कि मैंने दूसरी मां को खो दिया है।’ सजल ने बताया था कि जब दुबई में हुए मसाला अवॉर्ड्स में वो नहीं पहुंची थीं, तब श्रीदेवी ने उन्हें ईमेल लिखते हुए कहा था कि ‘मुझे तुम्हारी याद आ रही है बेटा।’ सजल अली ने बताया था कि ये उनकी एक्ट्रेस के साथ आखिरी बातचीत थी।
कॉल न उठाने का रहेगा पछतावा
सजल अली ने आगे कहा था कि श्रीदेवी ने एक बार उन्हें कॉल किया था लेकिन वो शूट पर थीं तो कॉल अटेंड नहीं कर सकीं। जब उन्होंने वापस कॉल करने की सोची तो उन्हें लगा कि समय ज्यादा निकल चुका है। सजल ने यह भी बताया था कि उन्हें हमेशा इस बात का दुख रहेगा कि काश वो अपनी मां समान श्रीदेवी को दोबारा कॉल कर पातीं। उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि इस तरह से एक्ट्रेस उन्हें छोड़कर चली जाएंगी। गौरतलब है कि श्रीदेवी ने साल 2018 में दुबई में अपनी आखिरी सांस ली थी। एक्ट्रेस अपने पति बोनी कपूर के साथ एक फंक्शन में गई थीं, जहां वो अपने होटल रूम के बाथरूम में बाथटब पर मृत पाई गई थीं।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines