पॉपुलर शो इंडियाज गॉट लेटेंट में हुआ विवाद अभी भी शांत नहीं हुआ है। जी हां, इस विवाद को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही जाता है। हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने इस मामले में महिला आयोग में अपना बयान दर्ज करवाया है। इस बीच अब आध्यात्मिक गुरु रसराज जी महाराज ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
रणवीर अल्लाहबादिया विवाद
दरअसल, हाल ही में कॉमेडियन अमन भारद्वाज के शो ‘दिल से दिल तक विद अमन’ में रसराज जी महाराज नजर आए। इस दौरान उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया विवाद पर खुलकर बात की। इस दौरान बात करते हुए रसराज जी महाराज ने कहा कि मैंने सुना, उसने बहुत गलत कमेंट किया। उन्होंने आगे कहा कि उस कमेंट की जितनी बुराई की जाए या निंदा की जाए, वो कम है, लेकिन हम हाथ धोकर पीछे पड़ जाते हैं।
उसे सजा मिल चुकी है- रसराज
उन्होंने आगे कहा कि जितना मुझे लगता है, तो भारत के लोगों ने जो उसके साथ किया है, तो उसे ये सजा मिल चुकी है। इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उनके उस कमेंट के लिए और उनकी कितनी आलोचना की जाएगी और ये कम होगा। उन्होंने कहा कि हम बिना छोड़ किसी बात के पीछे पड़ जाते हैं। बीते कुछ हफ्तों में जो उसके साथ हुआ है, वो उसके लिए काफी सजा है।
रणवीर को दूसरा मौका देना चाहिए- रसराज
रसराज जी महाराज ने आगे कहा कि लोगों की जांच ने रणवीर को पहले ही बहुत सजा दे दी है। उसकी इतनी निंदी की है कि उसे सजा मिल गई है। उन्होंने ये भी कहा कि हमें इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि रणवीर अपने पॉडकास्ट लोगों को जानकारी देते हैं और खुद को साबित करने के लिए उन्हें दूसरा मौका देना चाहिए। मैं खुद मानता हूं कि जो भी हुआ वो माफी के लायक नहीं, लेकिन उन्हें दूसरा मौका देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बाद किसे केबीसी का होस्ट देखना चाहते हैं लोग? बिग बी के बाद कौन संभालेगा गद्दी?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines