अमिताभ बच्चन के बाद किसे केबीसी का होस्ट देखना चाहते हैं लोग? बिग बी के बाद कौन संभालेगा गद्दी?

टीवी के पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़ोपति’ के होस्ट को लेकर बातें हो रही हैं। सुनने में आ रहा है कि बिग बी अब शो को होस्ट नहीं करेंगे और मेकर्स नया होस्ट तलाश कर रहे हैं। हालांकि, अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati

टीवी के पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़ोपति’ का अपना अलग फैनबेस है। इस शो को लोगों का अलग ही प्यार मिलता है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हैं और जिस तरह से बिग बी शो को होस्ट करते हैं, वो लोगों को बेहद पसंद आता है। टीवी रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट की बात करें तो साल 2000 से ही अमिताभ बच्चन इसे होस्ट कर रहे हैं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि बिग बी शो को होस्ट नहीं करेंगे। जी हां, चौंकिए नहीं क्योंकि आपने बिल्कुल सही पढ़ा है, ऐसी बातें हो रही हैं कि अमिताभ बच्चन अब इस जिम्मेदारी से आजाद होना चाहते हैं।

विज्ञापन

‘केबीसी’ छोड़ रहे बिग बी

दरअसल, अगर मनी कंट्रोल की मानें तो बिग बी अपना वर्कलोड कम करना चाहते हैं और इसलिए वो ‘केबीसी’ से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी या फिर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा तो यही जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन के सीजन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सोनी टीवी को बताया भी था कि वो आखिरी बार शो को होस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by E24 Bollywood (@e24official)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स

बता दें कि शो के मेकर्स को इसके लिए काबिल होस्ट नहीं मिला और इसके बाद भी बिग बी शो का 16वां सीजन होस्ट करते नजर आए। हालांकि, अब लग रहा है कि अमिताभ बच्चन शायद आखिरी बार इस शो के मंच पर बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। मेकर्स शो के लिए नए होस्ट को भी खोज रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक ऐड एजेंसी ने इसको लेकर एक स्टडी भी की है।

विज्ञापन

408 मेल और 360 फीमेल्स

ये स्टडी 768 लोगों पर किया गया एक सर्वे है, जिसमें 408 मेल और 360 फीमेल्स शामिल थे। इस दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट के तौर पर शाहरुख खान को सबसे अच्छा माना गया। गौरतलब है कि किंग खान एक बार इस शो को होस्ट कर चुके हैं। शाहरुख खान ने साल 2007 में इस शो को होस्ट किया था। ना सिर्फ किंग बल्कि इस सर्वे में ऐश्वर्या राय को भी लोगों ने सही माना है।

कौन होगा नया होस्ट?

जी हां, किंग खान के बाद अगर कोई इस शो शो के लिए सजेस्ट किया गया, तो वो बच्चन बहू ऐश्वर्या राय हैं। वहीं, अगर तीसरे नंबर की बात करें तो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी शो की मेजबानी के लिए सजेस्ट किए गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कौन इस शो को होस्ट करेगा? क्योंकि ना तो अमिताभ बच्चन के शो छोड़ने और ना ही नए होस्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ