Prime Video पर छिपी है 8 एपिसोड की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, IMDb पर 7.7 रेटिंग

प्राइम वीडियो पर मौजूद 8 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी आपको हैरान कर देने वाली है. यह सीरीज 3 साल पहले स्ट्रीम की गई थी. लेकिन इस सीरीज को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं सीरीज को आईएमडीबी पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

Dhootha

Dhootha सीरीज कहां देखें?

डिजिटल प्लेटफॉर्म ओटीटी पर कई जॉनर की फिल्म और सीरीज मौजूद है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर घर कर जाती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी ने सभी को हैरान कर दिया था. इस सीरीज को देखने के बाद आपको इसकी कहानी कई दिनों तक याद रहने वाली है. यह सीरीज साल 2023 में रिलीज की गई थी.

विज्ञापन

हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, वो सच, खौफ और सस्पेंस से भरपूर है. इस सीरीज को देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. आपको भी सस्पेंस, मिस्ट्री, थ्रिलर और एक्शन वाली सीरीज देखना पसंद है, तो आप इसे अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस सीरीज को आपको सिर्फ 8 एपिसोड मिलने वाले हैं, जिसे आप एक ही दिन में पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज हुई थी ‘धूथा’?

हम बात कर रहे हैं, साल 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘धूथा’ (Dhootha) की. यह एक सुपरनैचुरल मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसे महज 8 एपिसोड के साथ जारी किया गया है. इस वेब सीरीज का निर्देशन विक्रम के. कुमार ने किया है. आपको बता दें कि विक्रम के. कुमार ने अपने करियर में ’13B’ और ’24’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. वहीं इस सीरीज एक्टर नागा चैतन्य अक्किनेनी ने अहम किरदार निभाया है. इस सीरीज में नागा चैतन्य के अलावा श्रीकांत मुरली, पार्वती तिरुवोथु, प्राची देसाई और अनीश कुरुविला ने भी काम किया है.

विज्ञापन

‘धूथा’ सीरीज की क्या है कहानी?

वहीं ‘धूथा’ सीरीज की कहानी की बात करें, तो यह सीरीज एक ऐसे पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े अखबार में चीफ एडिटर के तौर पर काम कर रहा होता है. यह पत्रकार खुद को सच्चा और ईमानदार मानता है. लेकिन सच्च बात यह है कि वो एक भ्रष्ट पत्रकार है. इस पत्रकार की भूमिका नागा चैतन्य अक्किनेनी ने निभाया है, जिसका नाम सागर वर्मा होता है. यह पत्रकार अपनी जीत के लिए किसी भी हद तक जाता है फिर चाहे वो रास्ता सही हो या गलत. इस सीरीज की कहानी आपको पूरे टाइम बांधे रखती है. आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे इस वीकेंड Prime Video पर देखने का प्लान बना सकते हैं. सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ