10 एपिसोड, जबरदस्त कहानी और तगड़े ट्विस्ट से भरी है ये सीरीज, कलाइमैक्स देख आ जाएगा मजा

OTT पर इन दिनों एक ऐसी सीरीज दर्शकों के बीच वायरल हो रही है, जिसमें 18 शक्तिपीठों और विश्वास की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज को महज 10 एपिसोड के साथ जी5 (Zee5) पर जारी किया गया है.

Sarvam Shakthi Mayam
1 / 5

ओटीटी पर हर महीने एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरी कई सारी सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. लेकिन आज हम आपके लिए एक थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखती है. इस सीरीज की कहानी संस्कृति, धर्म और देवी भक्ति के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.  चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

सर्वम शक्ति मयम सीरीज

सर्वम शक्ति मयम सीरीज2 / 5

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 10 एपिसोड की सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज को IMDb पर 8.5 रेटिंग शानदार रेटिंग दी गई है. इस सीरीज में आपको माता सती के 18 पवित्र शक्तिपीठों के इतिहास और महत्व को काफी बारीकी के साथ पेश किया गया है.  

विज्ञापन

सर्वम शक्ति मयम कहां देखें?

सर्वम शक्ति मयम कहां देखें? 3 / 5

आपने इस सीरीज को एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरी किए बिना नहीं रह पाएंगे. इस वेब सीरीज में आपको कश्मीर से लेकर श्रीलंका तक फैले धामों की महिमा-प्राचीन कथाओं को बड़ी ही सुंदरता की साथ तैयार किया गया है.

कैसी है सर्वम शक्ति मयम सीरीज की कहानी

कैसी है सर्वम शक्ति मयम सीरीज की कहानी4 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'सर्वम शक्ति मयम' (Sarvam Shakthi Mayam) है. सीरीज की कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो भगवान में विश्वास नहीं रहता है. हालांकि, जब उसकी जिन्दगी में कोई प्रॉब्लम आती है, तो वो सभी शक्तिपीठों की यात्रा शुरू करता है.

विज्ञापन

सर्वम शक्ति मयम सीरीज आईएमडीबी रेटिंग

सर्वम शक्ति मयम सीरीज आईएमडीबी रेटिंग5 / 5

'सर्वम शक्ति मयम' वेब सीरीज में प्रियमणि, संजय सूरी और समीर सोनी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. सीरीज का निर्देशन पवन कुमार ने किया है. इस सीरीज को जी5 (Zee5) पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन