‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बीच ओटीटी पर छाई Yash की 8 साल पुरानी फिल्म, हर सीन देख आएगा मजा
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. लेकिन इसी बीच एक्टर की एक फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में...
Edited By : Shahzad Khan|Updated: Aug 26, 2026 19:23
Share :
ओटीटी पर छाई Yash की 8 साल पुरानी फिल्म. (PIC-
Excel Movies. Youtube)
---विज्ञापन---
कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज यानी 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. यह मूवी दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन इसी बीच यश की 8 साल पुरानी एक फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. इस मूवी में आपको जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ भरपूर थ्रिलर देखने को मिलने वाला है.
हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, वो 8 साल पहले रिलीज की गई थी. इस मूवी के बाद से ही यश की फैंस फॉलोइंग काफी जबरदस्त हो गई है. अगर आप भी यश के फैंस है, तो आप इस मूवी को ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में…
साउथ एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. यह मूवी आज यानी 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. वहीं दूसरी ओर एक्टर यश की 8 साल पुरानी एक फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको शानदार एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि ‘केजीएफ चैप्टर-1’ (KFG Chapter One) है.
---विज्ञापन---
‘केजीएफ चैप्टर-1’ (KFG Chapter One) सिनेमाघरों में साल 2018 में रिलीज हुई थी, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर जमकर देखी जा रही है. आप भी यश के जबरा फैन हैं, तो आप यह मूवी ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इतना ही नहीं रॉकी भाई (यश) की दूसरी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है.
रॉकी भाई की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ के कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने 250 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था. वहीं फिल्म को बनाने में 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. यश की यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग, अच्युत कुमार, मलाविका अविनाश, रामचंद्र राजू और अर्चना जोइस जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने किया था, तो वहीं मूवी को प्रोड्यूस विजय किरागांदुर ने किया था.
यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 79.12 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 93.36 करोड़ रुपये का कर लिया है.