हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘कदम नहीं उठाए तो…’ गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत से टूटे सोनू सूद, वीडियो शेयर कर की खास अपील

Sonu Sood Reaction on Ghaziabad 3 Minor Sisters Death: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने गाजियाबाद में हुई 3 बहनों की मौत पर रिएक्ट किया है. इस घटना से एक्टर का दिल पूरी तरह टूट गया है. पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने दुख जताया और देश के लोगों से भी खास अपील की है. एक्टर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
गाजियाबाद में हुई 3 बहनों की मौत पर सोनू सूद ने किया रिएक्ट

Sonu Sood Reaction on Ghaziabad 3 Minor Sisters Death: गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के मामले ने पूरी दुनिया को दहला दिया है. पूरे देश इस खबर से शॉक्ड है. वहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी इस घटना पर रिएक्ट करते हुए बताया है कि इस घटना से उनका दिल टूट गया है. एक्टर ने इस केस पर दुख भी जताया और एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश के लोगों से खास अपील की है. सोशल मीडिया पर सोनू सूद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं एक्टर ने इस घटना पर क्या कुछ कहा?

एक्टर का पोस्ट वायरल

सोनू सूद ने इस मामले पर बात करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की. एक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘आज गाजियाबाद में तीन युवतियों की जान चली गई. इनकी जान हिंसा या गरीबी से नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अनदेखे दबाव से गई है. मैंने पहले भी आवाज उठाई है और मैं फिर से कह रहा हूं. शिक्षा को छोड़कर, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगाया जाना चाहिए.’

यह भी पढ़ें: Disha Patani संग डेटिंग की अफवाहों पर Talwiinder ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सिंगर

विज्ञापन

लोगों से की अपील

एक्टर ने आगे कहा, ‘बचपन को मार्गदर्शन की जरूरत है, एल्गोरिदम की नहीं. ये किसी पर इल्जाम लगाने की बात नहीं है, ये सुरक्षा की बात है. बच्चों को बचाने के लिए अभी कदम नहीं उठाए तो बहुत देर हो जाएगी. इसे एक और ऐसी खबर न बनने दें जिसे हम भूल जाएं. अब कार्रवाई का समय है.’ एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस मुद्दे पर बात करने के लिए फैंस भी सोनू सूद की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: विवादों से घिरे एआर रहमान ने मारी बाजी, आलोचनाओं के बीच हासिल की बड़ी कामयाबी

विज्ञापन

पहले भी उठाया था ये मुद्दा

सोनू सूद ने पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो में एक्टर लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग से दूर रखें. बता दें इससे पहले भी एक्टर ने ऑनलाइन गेमिंग को बैन करने की बात कही थी. जिसमें उन्होंने जनता से भी अपील की थी कि इस मुद्दे पर गौर से ध्यान देने की जरूरत है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola