हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sonu Sood के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, किस मामले में फंसे एक्टर?

Sonu Sood Arrest Warrant: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अभिनेता किस मामले में फंस गए हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Sonu Sood Arrest Warrant

Sonu Sood Arrest Warrant: लुधियाना के न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये वारंट एक आपराधिक मामले में गवाह के तौर पर कई बार समन किए जाने के बावजूद अदालत में नहीं आने के बाद एक्टर के खिलाफ जारी किया गया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

किस मामले में फंसे एक्टर सोनू सूद

सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और फिल्मों में दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सोनू सूद कानूनी विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में लुधियाना की एक अदालत ने अभिनेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ये कदम उस समय उठाया गया जब सोनू सूद धोखाधड़ी के एक मामले में गवाही देने के लिए अदालत में पेश नहीं हुए थे। ये मामला लुधियाना के एक वकील राजेश खन्ना से जुड़ा है, जिन्होंने एक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। अब अदालत ने 10 फरवरी तक अभिनेता को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

सोनू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन भेजा गया है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वो अभिनेता को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करें। अदालत ने अपनी टिप्पणी में कहा, ‘सोनू सूद को समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने गवाही देने से इंकार कर दिया। इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।’

धोखाधड़ी केस में देनी थी गवाही

ये मामला लुधियाना के वकील राजेश खन्ना के साथ जुड़े धोखाधड़ी के आरोप से जुड़ा हुआ है। खन्ना ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति मोहित शुक्ला ने उन्हें 10 लाख रुपये का चूना लगाया। खन्ना के मुताबिक उन्हें एक नकली ‘रिजिका कॉइन’ में निवेश करने के लिए बहलाया गया था और सोनू सूद को इस मामले में गवाही देनी थी। इस आरोप के बाद सोनू सूद को समन भेजा गया था, लेकिन वो सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुए।

विज्ञापन

अगली सुनवाई 10 फरवरी को

सोनू सूद और उनकी कानूनी टीम की तरफ से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि अगली सुनवाई 10 फरवरी को तय की गई है और इस दिन अभिनेता को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। अगर सोनू सूद उस दिन भी कोर्ट में पेश नहीं होते, तो उनकी गिरफ्तारी संभव है।

यह भी पढ़ें: Loveyapa Movie Review: वैलेंटाइन वीक पर रोमांस-कॉमेडी का जबरदस्त डोज, कैसी है फिल्म की कहानी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola