Sonu Nigam Health Update: फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल सोनू निगम इन दिनों हेल्थ इश्यू से जूझ रहे हैं. अपनी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना हेल्थ अपडेट शेयर करते नजर आ रहे हैं. दरअसल सिंगर की गले की नसें दब गई हैं, जिसकी वजह से 1 हफ्ते से सोनू निगम के MRI और CT Scan टेस्ट हो रहे हैं. वहीं इलाज के चलते भी सिंगर ने अपने मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को जारी रखने का फैसला लिया है.
सोनू निगम ने वीडियो किया शेयर
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो बोल रहे हैं कि उन्हें पिंच्ड नर्व (नसों का दबना) की समस्या है. जैसे ही उन्हें अपनी इस परेशानी का पता चला उन्होंने तुरंत मेडिकल टेस्ट भी कराए. सिंगर ने वीडियो में कहा, ‘मेरी गले की नसें दब गई हैं. पिछले 1 हफ्ते से मेरे MRI और CT Scan हो रहे हैं. मैं बहुत सारी दवाइयां भी ले रहा हूं. इस स्थिति में मुझे लगातार मेडिकल केयर की जरूरत है.’
यह भी पढ़ें: 17 जून को OTT पर धमाका! रिलीज हो रहीं हैं ये 2 बड़ी फिल्में; वीक डे में भी मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज
सिंगर ने दिया हेल्थ अपडेट
सिंगर ने आगे कहा कि मैंने फिजियोथेरेपी भी कराई है, जो काफी दर्दनाक थी. मैं अभी पेनकिलर खा रहा हूं, जिससे मेरा गला भी भारी हो गया है. वहीं अपनी परेशानियों को साइड में रखते हुए सोनू निगम ने कहा कि मैं अपना कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं करूंगा, क्योंकि इस कॉन्सर्ट के लिए मैं लंबे समय से एक्साइटेड था. वहीं सिंगर ने वीडियो में ये भी कहा कि वो फैंस के वादों को पूरा करना चाहते हैं इसलिए कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड की मिट्टी से निकला वो गाना, जिसने जीता पूरे देश का दिल; 15 साल पहले हुआ था रिलीज
कब है सोनू निगम का मुंबई कॉन्सर्ट?
सोशल मीडिया पर सोनू निगम का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं. फैंस भी सोनू निगम के डेडिकेशन को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं बता दें सोनू निगम का मुंबई कॉन्सर्ट 27 जून को है. वहीं इस दिन सोनू निगम जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में परफॉर्म करते नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
जब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
10 mins agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
13 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
41 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
14 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
18 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
19 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines