लाइव शो के दौरान Sonu Nigam को हुआ दर्द, कराहते हुए स्टेज से उतरे नीचे

Sonu Nigam Viral Video: सिंगर सोनू निगम को हाल ही में लाइव शो के दौरान अचानक पीठ में दर्द होने लगा, वाबजूद इसके उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस को पूरा किया।

Sonu Nigam Viral Video

Sonu Nigam Viral Video

विज्ञापन

Sonu Nigam Viral Video: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम की गायकी के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं और उन्हें लाइव गाते हुए सुनने का मौका हर कोई चाहता है। हाल ही में सोनू निगम ने पुणे में एक लाइव परफॉर्मेंस दी, जहां उनके फैंस को सोनू के गानों में खो जाने का मौका मिला। लेकिन इस लाइव शो के दौरान सोनू निगम को एक ऐसी मुश्किल का सामना करना पड़ा, जिसे उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोनू निगम के साथ लाइव शो के दौरान क्या हुआ ऐसा, चलिए आपको बताते हैं।

सोनू की पीठ में उठा दर्द

दरअसल इस लाइव परफॉर्मेंस से पहले सोनू निगम के शरीर में बहुत तेज दर्द उठा और उनकी पीठ और पैर में खिंचाव की शिकायत भी थी। हालांकि इस दर्द के बावजूद भी उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की और मंच पर अपने फैंस का दिल जीत लिया। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दर्द की स्थिति के बारे में खुलकर बताया। सोनू के फैंस उनके वीडियो को देखकर काफी हैरान हो गए क्योंकि सोनू अपनी परफॉर्मेंस के दौरान काफी नॉर्मल लग रहे थे।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

‘ये था मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन’

इस वीडियो में सोनू निगम कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘पुणे में परफॉर्म करने के दौरान उन्हें अचानक पीठ में झटका लगा। ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने अपनी परफॉर्मेंस दी।’

उन्होंने ये भी कहा कि दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी रीढ़ में सुई चुभो दी गई हो और अगर थोड़ा भी हिलते, तो उस दर्द से ज्यादा तकलीफ हो सकती थी। लेकिन सोनू निगम ने अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ये परफॉर्मेंस दी और इस दौरान किसी भी तरह से अपने शो की परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं होने दी।

विज्ञापन

सोनू निगम ने किया परफॉर्म

सोनू ने वीडियो में ये भी बताया कि उन्होंने दर्द को नजरअंदाज कर परफॉर्म किया और ये फैसला किया कि वो हमेशा अपने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि ये सब ठीक हो गया और मैं अपने फैंस के लिए अपनी परफॉर्मेंस दे सका।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

विज्ञापन

सोनू निगम ने पुणे में परफॉर्म करने से पहले एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो जमीन पर लेटे हुए रियाज कर रहे थे। इस वीडियो में वो दर्द में भी अपने संगीत के साथ बिजी थे और उनके फैंस ने भी उनकी मदद करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ