हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस…', Sonam Wangchuk ने आमिर खान पर कसा तंज, 'नहीं पहचानने' वाले दावे पर दिया जवाब

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर हाल ही में सोनम वांगचुक ने उन्हें न पहचानने वाले दावे पर पलटवार किया है. इतना ही नहीं उन्होंने आमिर खान को गजनी भी बताया है और एक पुराना वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन
सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर कसा तंज (PIC-@Tejashyy. X)

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक ने सीजेपी और नीट पेपर लीक का समर्थन किया था. इस दौरान उन्होंने  बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने सोनम वांगचुक को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद लोगों ने एक्टर की जमकर आलोचना की थी. दरअसल, एक्टर ने कहा था कि की फिल्म ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के दौरान वो एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को नहीं जानते हैं.

हालांकि, अब सोनम वांगचुक और आमिर खान की मुलाकात का एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है. वहीं मजाक में सोनम ने कहा कि आमिर खान शायद इस मुलाकात को भूल गए होंगे. दरअसल, उस समय वो (एक्टर) गजनी के भूमिका में थे, जिसे शार्ट-टर्म मेमोरी लॉस था. सोनम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, फिर विवादों में घिरे समय रैना

विज्ञापन

सोनम वांगचुक ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में क्या कहा?

आपको बता दें कि लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने छात्रों के विरोध प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बात की है. सोनम ने साल 2008 के उस कार्यक्रम का वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान सोनम को लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए  ‘रियल हीरोज अवार्ड’ से नवाजा गया था. इस वीडियो में आमिर खान को सोनम का भाषण सुनते हुए देखा जा रहा है.  

वहीं सोनम वांगचुक अब प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में नजर आ रहे हैं. इस पॉडकास्ट में सोनम ने कहा, ‘काफी सारे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वो गजनी आउटफिट में भाषण देख रहे थे, वो गजनी आउटफिट में थे तो शायद उन्हें मैं याद नहीं रहा. शायद उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा. आमिर शायद 15 मिनट बाद सारी चीजें भूल गए होंगे, इसलिए मैं हैरान नहीं हूं. हालांकि, हम लोग काफी डिटेल में मिले थे. मैंने यह भी सुना है कि वो अपने किरदार में काफी घुस जाते हैं, तो शायद वो गजनी के किरदार में थे, जिस समय वो अवॉर्ड सेरेमनी में आए थे. जहां मुझे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. आमिर शायद वो भी भूल गए होंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘रेस 3’ के बाद Race 4 का हुआ ऐलान? आमिर खान समेत दो नए सितारे होंगे फ्रेंचाइजी में शामिल!

सोनम वांगचुक ने शेयर किया पुराना वीडियो

हालांकि, सोनम वांगचुक ने आगे यह भी बताया कि मेरी और आमिर खान की काफी लंबी मुलाकात भी हुई थी. हमारी कई विचारों पर चर्चा भी हुई थी. हालांकि, सोनम ने यह भी साफ किया है कि 3 इडियट्स को वो कभी भी अपने जीवन पर आधारित नहीं बताएंगे. लेकिन यह मूवी उनसे इंस्पायर बताई जा रही है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola