‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, फिर विवादों में घिरे समय रैना

कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. समय एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के नए एपिसोड को लेकर चर्चा में आ गए हैं. इस बार बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी को लेकर विवाद गरमा गया है.

Samay Raina

बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे समय रैना (PIC- maisamayhoon. Instagram)

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार समय बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर किए गए टिप्पणी से जुड़ा हुआ है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के नए एपिसोड जारी किया गया है. इस शो के शॉर्ट क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

इस एपिसोड में बिहारियों पंडितों और कश्मीरी पंडितों को लेकर टिप्पणी की गई है, जिसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है. इतना ही नहीं कुछ नेताओं ने भी इस पर आपत्ति जताई है. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी

‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ के नए एपिसोड रिलीज होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. इस एपिसोड में समय रैना सभी को स्टैंड अप कॉमेडियन शैरन वर्मा का परिचय कराते हैं. इतना ही समय शैरन के बिहारी बैकग्राउंड के बारे में भी बताते हैं. समय कहते हैं कि वे बिहार से हैं वह (शैरन) इतनी बिहारी है कि वो ईबाला का मतलब समझती है कि किसी ने किसी और से कुछ कहा है. वहीं शैरन भी चुप नहीं रहती है और समय को जवाब देते हुए कहती है कि समय इतना कश्मीरी है कि उसे अपने ऊपर पत्थर फेंका जाना काफी पसंद है.

विज्ञापन

वहीं फिर समय ,शैरन का जवाब देते हुए कहते है कि वो इतनी बिहारी है कि नौकरी की तलाश में बिहार से मुंबई आ गई है. यह सच में बिहारियों वाली ही चीज है. इस बात की जवाब देते हुए बिहार से गई समय के शो में शैरन ने कहा कि चलो कम से कम मैने अपना घर अपनी मर्जी से तो छोड़ कर आई हूं,’ वहीं कई बार समय ने इस बात का जिक्र किया है कि वो कश्मीर के रहने वाले हैं. अब भी कश्मीरी पंडितों के भगाए जाने का मामला चर्चा में बना रहता है. यही कारण है कि दोनों की नोक झोंक ने इस मामले नया जन्म दे दिया है और कश्मीरी पंडितों और बिहारियों वाला मुद्दा काफी गरमा गया है.

विज्ञापन

भाजपा विधायक ने जताई नराजगी

वहीं भाजपा विधायक राम कदम ने समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ शो में हुए इस तरह की टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. विधायक ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से उनका मकसद सिर्फ मशहूर होना है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी देवी-देवताओं और कश्मीरी पंडितो पर इस तरह की टिप्पणी नहीं कि जानी चाहिए. भाजपा विधायक राम कदम ने यह भी कहा कि आप कुछ भी टिप्पणी करो मजाक उड़ाना और बाद में माफी मांग लो ऐसा नहीं होना चाहिए. हालांकि, इन सभी मामलों पर अभी तक समय रैना का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ