मुंबई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Sonam Kapoor & Anand Ahuja) अपने सोशल मीडिया के जरिए अक्सर ही फैंस को परफेक्ट कपल गोल देते नजर आते हैं। अपने रिश्ते की झलकियां साझा करते हुए कपल कई बार अपने पार्टनर के लिए दिल की बात लिखता हुआ देखा गया है। दोनों अपनी तस्वीरों के साथ अक्सर अपने पसंदीदा हैशटैग #everydayphenomenal जोड़ते हुए पोस्ट साझा करते देखे जाते हैं।

इस बीच शुक्रवार को होने वाली मम्मा सोनम कपूर (Sonam Kapoor wishesh Anand Ahuja birthday) ने होने वाले पापा आनंद आहूजा (Anand Ahuja Birthday) को उनके जन्मदिन पर नोट साझा कर जन्मदिन की बधाई दी। सोनम, जो अपने पति के साथ पहले बच्चे की उम्मी कर रही हैं, उन्होंने आनंद के लिए लिखे बर्थडे पोस्ट में कहा कि वो ‘सबसे अच्छा पिता बनेंगे’। बता दें, आनंद आहूजा ने 29 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया।

सोनम कपूर का पोस्ट-

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के लिए आनंद के साथ और उनकी कुछ सोलो तस्वीरों की एक पूरी सीरीज साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- ‘मेरे पति, आप निस्वार्थ समर्पित और इतने दयालु हैं। मैंने जीवन में कुछ बहुत ही सही किया होगा जो मुझे बिना शर्त प्यार मिल रहा है। आप जितना प्यार ना किसी ने किया और न ही कभी कोई करेगा। जन्मदिन मुबारक हो मेरे स्नीकर जुनूनी, बास्केटबॉल के दीवाने और आध्यात्मिक साधक। आप हमेशा सबसे ज्यादा चमकते रहेंगे, क्योंकि आपका प्रकाश शुद्ध अच्छाई से आता है। इसके अलावा, आप सबसे अच्छे पिता बनने जा रहे हैं, क्योंकि आप हमेशा के लिए एक छात्र हैं। तुमसे प्यार है तुमसे प्यार है तुमसे प्यार है।’

गौरतलब, मार्च में अपने मैटरनिटी फोटोशूट को साझा करते हुए सोनम ने अपने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम के पोस्ट पर बी-टाउन से भी तमाम सेलेब्स ने आनंद को शुभकामनाएं भेजी। वहीं आनंद भी सोनम की भविष्यवाणी से सहमत लग रहे थे और उन्होंने लिखा, “वाह। मैं यह नहीं कह सकता कि मैं इनमें से किसी से भी असहमत हूं। लेकिन आप जानते हैं कि आप मेरी प्रेरणा हैं और हर पल, हर दिन सीखने, बढ़ने और सुधरने का मेरा कारण हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ