---विज्ञापन---

Sonu Nigam B’day Special: यहां सुनें दिल पिघलाने वाले उनके कुछ बेहतरीन गाने

Happy Birthday Sonu Nigam: सोनू निगम बॉलीवुड के अब तक के सबसे बेहतरीन और सबसे बहुमुखी प्ले बैक सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 1900 के दशक की शुरुआत में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब भी अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को सुकून भरे गाने दे रहे हैं। सोनू मुख्य रूप से […]

---खबर नीचे जारी है---

Happy Birthday Sonu Nigam: सोनू निगम बॉलीवुड के अब तक के सबसे बेहतरीन और सबसे बहुमुखी प्ले बैक सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 1900 के दशक की शुरुआत में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब भी अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को सुकून भरे गाने दे रहे हैं। सोनू मुख्य रूप से हिंदी और कन्नड़ गानों को अपनी आवाज देते आए हैं।

सोनू निगम ने तीन दशक से भी अधिक समय से अपने जबरदस्त काम से सभी के दिलों में एक खास जगह बना ली है। उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए दो राष्ट्रीय फिल्मफेयर पुरस्कार और बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए आईफा द्वारा चार पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें इस वर्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए गए पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

30 जुलाई को सिंगर अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस खास मौके पर आइये एक नजर डालते हैं उनके कुछ बेहतरीन गीतों पर, जो हमें एक बार फिर से प्यार पर भरोसा दिलवाते हैं।

Kal Ho Naa Ho (Kal Ho Naa Ho)

https://www.youtube.com/watch?v=g0eO74UmRBs

---खबर नीचे जारी है---

निस्संदेह सोनू निगम के करियर के सर्वश्रेष्ठ गीतों में से एक, ‘कल हो ना हो’ बहुत सारी भावनाओं को जगाता है और पुरानी यादों को वापस लाता है। यो गीत मुख्य रूप से शाहरुख खान पर फिल्माया गया है और इसमें प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान को वो सुपरस्टार बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई जो वो आज हैं।

Abhi Mujh Mein Kahin (Agneepath)

https://www.youtube.com/watch?v=oWKgpB2zpgw

---खबर नीचे जारी है---

अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए लिरिक्स सोनू निगम की बेहतरीन आवाज के साथ मेल खाते हैं, यह गाना निश्चित रूप से आपकी आंखों में आंसू छोड़ देगा।

Saathiya (Saathiya)

---खबर नीचे जारी है---

 

गीत गुलजार ने लिखे हैं, संगीत ए.आर. रहमान सोनू निगम की मधुर आवाज के साथ अव्वल रहे, ये रोमांटिक गाना अपने प्रेमी को समर्पित करने के लिए एक आदर्श गीत है।

---खबर नीचे जारी है---
Deewana (Album: Deewana)

https://www.youtube.com/watch?v=J8zlroVMYeM

अपने करियर के शुरुआती दौर में, सोनू निगम अपने स्वतंत्र एलबम्स से खूब धूम मचाया। ऐसा ही एक एल्बम दीवाना था और इसका टाइटल ट्रैक आज तक सोनू के सर्वश्रेष्ठ गानों में से एक हैं।

---खबर नीचे जारी है---
Suraj Hua Maddham (Kabhi Khushi Kabhie Gham)

बॉलीवुड में कुछ बेहद रोमांटिक गानों में से एक शाहरुख और काजोल का गाना ‘सूरज हुआ मदधम’ है, जिसमें महान गायक सोनू निगम और अलका याज्ञनिक की जोड़ी ने गाने की सुंदरता को बढ़ाने का काम किया।

---खबर नीचे जारी है---
Sandese Aate Hain (Border)

https://www.youtube.com/watch?v=HfP5ypQzogw

आज भी फैंस सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ की इस डूएट को सुनते हैं और देश के सैनिकों के लिए गर्व महसूस करते हैं, जो सीमा पार देश की रक्षा करने के लिए अपने परिवारों से दूर हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: May 10, 2022 11:35 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola