मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर (Fire Ranbir Kapoor & Shraddha Kapoor Film Set) की आने वाली फिल्म के सेट पर शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कूपर अस्पताल के डॉक्टर सदाफुले ने पुष्टि की है कि मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में लेवल 2 में आग लगने के बाद 32 वर्षीय पुरुष को मृत लाया गया था।

और पढ़िए – Deepika संग रैम्प वॉक करते हुए Ranveer Singh ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

विज्ञापन

अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट स्टूडियो में शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। हवा में उड़ने वाले काले धुएं के ढेर की तस्वीरें और वीडियोज ऑनलाइन सामने आईं और देखते ही देखते वायरल होती चली गईं।

https://twitter.com/ani_digital/status/1553125388326297600

विज्ञापन

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही अपना मुंबई शेड्यूल शुरू करने वाले थे, लेकिन अब लेवल-2 की आग के चलते शूटिंग में देरी हो गई है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, 29 जुलाई की रात करीब 10:35 बजे आग बुझाई गई।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor & Shraddha Kapoor Movie

रणबीर और श्रद्धा हाल ही में अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के स्पेन शेड्यूल को पूरा करने के बाद मुंबई लौटे हैं। इस फिल्म के जरिए श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार ऑनलाइन नजर आने वाले हैं। उनके अलावा फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

इसके अलावा, ‘रॉकस्टार’ अभिनेता को हाल ही में यश राज फिल्म की ‘शमशेरा’ में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ