प्रेगनेंसी की अफवाहों पर सोनाक्षी ने चुप्पी तोड़ी, शादी के बाद पहली बार एक्ट्रेस ने खुलकर की बात

Sonakshi Sinha On Pregnancy Rumours: जहीर इकबाल से शादी करने के बाद आखिर कैसी हो गई है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी? क्या कुछ बदल गया है शादी के बाद? क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं? सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया है। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कुछ कहा है।

Sonakshi Sinha On Pregnancy Rumours

Sonakshi Sinha On Pregnancy Rumours

Sonakshi Sinha On Pregnancy Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली। कपल ने सिविल मैरिज की। दोनों ने शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सोनाक्षी-जहीर की शादी के बाद से ही बॉलीवुड की ‘रज्जो’ के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी तेजी से फैल रही हैं। अब पहली बार सोनाक्षी ने अपनी शादी के बाद सभी खबरों के बारे में बात की है। अपने पति जहीर इकबाल को लेकर भी पहली बार सोनाक्षी ने बयान दिया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार बोलीं सोनाक्षी

सोनाक्षी इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ वक्त बिता रही हैं। दोनों की स्विमिंग पूल में चिल करते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसी बीच सोनाक्षी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। सोनाक्षी ने शादी के बाद एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि ‘मेरी जिंदगी पहले से अब काफी बेहतर है। मैं काम पर वापस लौट चुकी हूं, शादी के बाद मैं पहले की तरह ही फील कर रही हूं। ये बात वाकई में काफी खूबसूरत है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरी लाइफ पहले से कई ज्यादा व्यव्स्थित हो गई है।’

विज्ञापन

जहीर को बताया अपना अच्छा दोस्त

इसके अलावा सोनाक्षी ने इसी इंटरव्यू में जहीर को अपना सबसे अच्छा दोस्त भी बताया है। सोनाक्षी ने कहा शादी के बाद मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ रह रही हूं।

विज्ञापन

प्रेग्नेंट होने पर क्या बोलीं सोनाक्षी?

अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए कहा- ‘शादी के बाद बस एक ही चेंज आया है, अब अस्पताल जाओ तो ऐसा लगता है जैसे आप प्रेग्नेंट हैं। हर कोई इसी के बारे में बात करने लग जाता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन

काम पर वापस लौटीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा अब शादी के 12 दिन बाद अपने काम पर वापस लौट गई हैं। आपको बता दें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘काकुड़ा’ है जिसके प्रमोशन में वो लग गई हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। 12 जुलाई को इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खबर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ