हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मैंने एक्टर के कमरों से हीरोइनों को निकलते देखा है... गोविंदा की एक्ट्रेस ने खोले बॉलीवुड के राज

Kerala #MeToo Controversy: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री की काली-करतूतें सामने आ रही हैं। अब एक और हसीना ने इसके बारे में बात की और बताया कि उन्होंने किस तरह महिलाओं को हीरो के कमरों से निकलते देखा है।

विज्ञापन
Kerala #MeToo Controversy

Kerala #MeToo Controversy: बीते कुछ दिनों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री सवालों के घेरे में हैं। जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री की काली-करतूतें सामने आ रही हैं। हालांकि अब बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने भी फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे ‘काले-कारनामों’ पर बात की है और बताया है कि कैसे उन्होंने खुद होटल में हीरो के कमरों से हीरोइनों को बदहवास हालत में देखा है।

किस एक्ट्रेस ने की इस मुद्दे पर बात?

हाल ही में इस बारे में बात करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं सोमी अली ने इसके बारे में बात की है। सोमी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मैंने खुद #MeToo जैसे मामलों को देखा है। सोमी ने इस मामले में आगे कहा कि उस वक्त मुझे भी इस तरह की बातें कही गई और कहा कि अगर मैं भी अपनी लाइफ में कुछ अच्छा और एडवांस करना चाहती हूं, तो मुझे भी किसी पुरुष के सुइट पर जाना पड़ेगा।

बदहवास हालत में हीरों के कमरों से निकलीं हीरोइनें

इस तरह की गंदी बातें बेहद शर्मनाक है और मैंने बॉलीवुड में भी बड़े-बड़े स्टार्स को इस तरह की चीजें करते देखा है, जिसमें फैमिलीमैन भी शामिल होते हैं। सोमी ने कहा कि मैंने सुबह-सुबह महिलाओं को बदहवास हालत में परेशान होटल में हीरों के कमरों से निकलते देखा है। उन्होंने कहा कि केरल हो या कोई दूसरी जगह फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ गलत है, जिसे तत्काल प्रभाव से बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन

बॉलीवुड में किया है काम

सोमी ने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की चीजें बंद हो जाएगी। साथ ही लोग बिना डरे इंडस्ट्री में काम कर सके। गौरतलब है कि सोमी एक पकिस्तान एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि अब एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे काले कारनामें पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें- ‘मौत नू किसी कंट्री द वीजा नहीं लगदा…’, AP Dhillon से पहले Lawrence Bishnoi गैंग के निशाने पर कौन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola