Sikandar Teaser Release: सिकंदर का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही ट्रेंड, फिर छाए Salman Khan

Sikandar Teaser Release: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस टीजर ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी। आइए जानते हैं कि कैसा है सिकंदर का टीजर?

Sikandar

Sikandar

विज्ञापन

Sikandar Teaser Release: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर को लेकर पहले ही लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। सलमान खान की इस फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा, लोगों को फिल्म का भी बेहद एक्साइटमेंट से इंतजार है। आइए जानते हैं कि अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर कैसा है?

कैसा है ‘सिकंदर’ का टीजर?

फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर की बात करें तो इसने आते ही लोगों का दिल जीत लिया और सलमान खान का ‘स्वैग’ एक बार फिर से लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म के टीजर के एक्शन से लेकर डॉयलाग तक हर एक चीज में भाईजान का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर में रश्मिका की झलक कम है और अभिनेत्री बस एक डॉयलाग के साथ नजर आई हैं। ऐसे में रश्मिका के फैंस में थोड़े मायूस जरूर हैं, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म का टीजर कमाल का है।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

कब रिलीज होगी फिल्म ‘सिकंदर’? 

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को इसी साल ईद के खास मौके पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 28 मार्च 2025 को ईद के मौके पर वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर लंबे टाइम से अपडेट आ रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह से परफॉर्म करेगी, ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।

फिल्म ‘टाइगर 3’

बता दें कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इसके पहले सलमान खान ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे।हालांकि, इसके बाद भी सलमान खान कैमियो करते जरूर नजर आए हैं, लेकिन ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ के बाद अब सलमान खान ‘सिकंदर’ में अपना जलवा दिखाने के लिए बेकरार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ