Fighter से लेकर Animal तक... 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए इन फिल्मों के टीजर

Teaser in 24 Hours: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। लोगों को बेसब्री से इसके रिलीज होने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म के टीजर को लोगों का कैसा रिएक्शन मिलता है?

most watched Teaser in 24 Hours

most watched Teaser in 24 Hours

Teaser in 24 Hours: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज रिलीज होने वाला है। ऐसे में फिल्म के टीजर को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस बीच हम आपको उन फिल्मों के टीजर के बारे में बता रहे हैं, जिनके टीजर 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे गए हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन-सी वो फिल्में हैं?

किन फिल्मों के टीजर सबसे ज्यादा देखे गए?

संजू

इस लिस्ट में फिल्म ‘संजू’ का नाम है। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में थे और उन्होंने इस फिल्म में बेहद कमाल का काम किया था। फिल्म के टीजर को 24 घंटे में 19.1 मिलियन व्यूज मिले थे। ये फिल्म अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक थी।

कलंक

लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म ‘कलंक’ भी है। इस फिल्म में आलिया के साथ वरुण धवन ने भी अहम रोल अदा किया था। फिल्म के टीजर को 24 घंटे में 20 मिलियन लोगों ने देखा था।

भारत

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ भी इस लिस्ट में शामिल है। सलमान के अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ ने भी अहम रोल निभाया था। फिल्म के टीजर को 24 घंटे में 21.5 मिलियन लोगों ने देखा था।

एनिमल

इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी शामिल है। जी हां, रणबीर कपूर की इस फिल्म के टीजर को भी 24 घंटे में 22.6 मिलियन लोगों ने देखा था। फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना भी थीं।

फाइटर

पॉपुलर फिल्म ‘फाइटर’ के टीजर को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के टीजर को 24 घंटे में 23.1 मिलियन लोगों ने देखा था।

मैदान

इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म ‘मैदान’ के टीजर की अगर बात करें तो इस फिल्म के टीजर ने 24 घंटे में 29.5 मिलियन व्यूज हासिल किए थे।

डंकी

किसी रिकॉर्ड की बात को और उसमें शाहरुख खान की फिल्म का नाम ना आए ऐसा कैसे है सकता है? जी हां, किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ को भी 24 घंटे में 36.8 मिलियन व्यूज मिले थे।

सिकंदर

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर वैसे तो आज रिलीज हो रहा है, लेकिन इसके अनाउंसमेंट टीजर को लोगों ने खूब प्यार दिया था। 24 घंटे में इसे 41.6 मिलियन व्यूज मिले थे, जो बॉलीवुड में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म की टीजर को लोगों का कितना प्यार मिलता है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ