Sikandar Teaser के रिलीज में देरी से इंटरनेट पर बढ़ी हलचल, फैंस ने ऐसे जताई बेताबी

Sikandar Teaser Delayed: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर 3:33 पर रिलीज होना था, लेकिन टीजर रिलीज होने में देरी हो रही है, जिससे इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। आइए जानते हैं कि इस पर लोगों का क्या कहना है?

Sikandar

Sikandar

विज्ञापन

Sikandar Teaser Delayed: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज रिलीज होना था। फैंस को टीजर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन तय समय पर टीजर रिलीज नहीं हुआ, जिससे इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के टीजर रिलीज पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म के टीजर रिलीज में ज्यादा गैप नहीं था, लेकिन ये अपने समय से लेट रिलीज हुआ। आइए जानते हैं कि फिल्म के टीजर के लेट रिलीज पर लोगों का क्या कहना है?

‘सिकंदर’ का टीजर हुआ लेट रिलीज

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर 3:33 पर रिलीज होना था, लेकिन टीजर रिलीज होने में देरी हुई, तो इंटरनेट पर लोगों में बेताबी नजर आई। एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि सारी बनी बनाई हाईप की ऐसी-तैसी कर दी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि सिकंदर टीजर कहां है? तीसरे यूजर ने लिखा कि सलमान खान के फैंस मेकर्स को कह रहे कि अरे चुना लगा दिया।

Advertisment
Sikandar

Sikandar

क्या बोले यूजर्स?

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि ‘सिकंदर’ का टीजर किधर है? एक और ने कमेंट किया कि 3:33 का मुहूर्त निकल गया, अपशगुन हो गया। अब ईद पर रिलीज करना चाहिए। एक और ने कहा कि ‘सिकंदर’ का टीजर कहां है? एक और ने लिखा कि अरे रिलीज करना भूल गए क्या? इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने ‘सिकंदर’ के टीजर के लिए बेताबी जाहिर है। इससे पता लगता है कि लोगों को सलमान खान की इस फिल्म का कितनी बेसब्री से इंतजार है।

Sikandar

Sikandar

विज्ञापन

ईद के खास मौके पर रिलीज होगी फिल्म

इसके अलावा अगर सलमान खान की इस फिल्म की बात करें तो अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को ईद के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। सलमान खान अक्सर ही अपनी फिल्मों को ईद के खास मौके पर रिलीज करते हैं, ऐसे में ‘सिकंदर’ भी ईद पर ही रिलीज हो रही है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ