'सलमान का काम करने का पैटर्न भी थोड़ा अलग है', सिकंदर के डायरेक्टर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म सिकंदर का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर ने भाईजान के साथ काम करने पर बड़ा बयान दिया है।

Sikandar Director on Working With Salman Khan

Sikandar Director on Working With Salman Khan

विज्ञापन

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के निर्देशक ए आर मुरुगदास ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट पर काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि सुपरस्टार्स के साथ काम करना आसान नहीं होता, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग की उम्मीदों पर खरा उतरना बेहद मुश्किल रहता है। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान के साथ उनकी कई बार असहमति हुई, जिसे बाद में एडिटिंग टेबल पर सुलझाया गया।

Advertisment

सलमान संग काम करने पर बोले मुरुगदास

साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक ए आर मुरुगदास का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने रजनीकांत, विजय, आमिर खान, सूर्या और महेश बाबू जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। ‘गजनी’, ‘ठुप्पक्की’, ‘सरकार’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बना चुके मुरुगदास अब पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि बड़े स्टार्स के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहता है, तो उन्होंने कहा, ‘सुपरस्टार्स के साथ एक सामान्य फिल्म नहीं बनाई जा सकती। फैंस को उनके फेवरेट सितारों को बड़े और दमदार अवतार में देखने की उम्मीद रहती है। इसलिए फिल्म के मूल विजन को बरकरार रखते हुए हमें बड़े पैमाने पर एक्शन और एंटरटेनमेंट को शामिल करना पड़ता है।’

विज्ञापन

उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खान का स्टारडम बरकरार रखने के लिए वो भी उतने ही मेहनती हैं। मुरुगदास ने कहा, ‘सलमान अपने स्टारडम को बनाए रखने और उसे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं। बतौर निर्देशक, उनके समर्पण से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।’

सेट पर होती थी बहस

सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को बताते हुए मुरुगदास ने खुलासा किया कि दोनों के बीच कई बार किसी सीन को लेकर बहस हो जाती थी। उन्होंने कहा, ‘हम सेट पर कई बार किसी सीन को लेकर अलग-अलग विचार रखते थे। ऐसे में हम दोनों ही अपने-अपने तरीके से सीन शूट कर लेते थे और आखिर में एडिटिंग टेबल पर तय करते थे कि कौन सा वर्जन फिल्म में रखा जाए।’

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सलमान का काम करने का पैटर्न भी थोड़ा अलग है। वो रात में काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। मुरुगदास ने कहा, ‘मैंने सलमान के साथ उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में पहली मीटिंग की थी, जहां उन्होंने मुझे अपने शेड्यूल के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो दोपहर 2 बजे से लेकर रात 2 बजे तक शूटिंग करना पसंद करते हैं। मैंने भी इस रूटीन को अपनाया और हमारे बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई।’

‘सिकंदर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार

सलमान खान की ‘सिकंदर’ इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। खास बात ये है कि फिल्म की ट्रेलर लॉन्चिंग 23 मार्च को होगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

फिल्म में सलमान खान के साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सुनील शेट्टी, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी नजर आएंगे। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसमें जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ