बॉलीवुड के 'शेरशाह' अब 'योद्धा' बनकर उतरेंगे परदे पर, लुक रिवील होते ही वायरल हुआ पोस्टर

Sidharth Malhotra, Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर जारी किया है। साथ ही टीजर को लेकर अपडेट दिया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म का टीजर कब जारी होगा?

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra, image credit- instagram

विज्ञापन

Sidharth Malhotra, Yodha: बॉलीवुड के हैंडसम हंक हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। इस बीच अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आने वाली इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

Advertisment

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर को साझा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि फोकस सेट, डेस्टिनेशन इन साइट #Yodha टीजर आपकी स्क्रीन पर कल यानी 19 फरवरी को एक बजे आएगा, #Yodha, 15 मार्च को सिनेमाघरों में। अगर फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा निशाना साधते हुए सीरियस मोड़ में नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

जैसे ही इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि बहुत शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेसब्री से इसका इंतजार। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत ही शानदार। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहेगा कब्जा

बड़े मियां छोटे मियां

इतना ही नहीं बल्कि इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का दबदबा रहने वाला है। जी हां, ना सिर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ बल्कि कई फिल्में टिकट खिड़की पर धमाका करने को तैयार है। बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी इस लिस्ट में शामिल है। फैंस को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को 11 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

सिंघम अगेन

इतना ही नहीं बल्कि इस लिस्ट में अजय देवगन भी शामिल है। जी हां, अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी इस लिस्ट में है। इस फिल्म को लेकर लोगों में अभी से बज बन रहा है और लोगों में फिल्म के लिए बेहद एक्साइटमेंट है। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा कमाल करेगी?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

स्त्री 2

इस लिस्ट में अपकमिंग फिल्म ‘स्त्री 2’ भी शामिल है। दर्शकों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था और अब इसका दूसरा पार्ट आएगा, जिसके लिए लोग अभी से बेकरार है। इस फिल्म को इसी साल 30 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जिसका लोगो दिल थाम के वेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha Kapoor (@shraddhakapoor)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ