भारतीय सिनेमा और फेस्टिवल्स का गहरा नाता देखने को मिला है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में दीवाली से लेकर होली तक के त्यौहार को काफी बड़े स्केल पर देखने को मिलते हैं. लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी बॉलीवुड मूवी में बिहार और पूर्वांचल यूपी का महापर्व छठ पूजा देखने को मिलने वाला है. इतना ही नहीं इस त्योहार को काफी बड़े स्केल पर दिखाया गया है.
आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म में छठ पूजा को यूं ही नहीं जोड़ा है बल्कि फिल्म से इस महापर्व का गहरा नाता भी है. हम मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ है. इस मूवी का दोनों के फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हो गया बहन…’, सलमान खान ने दोस्त के कैफे को दी मजाकिया धमकी, तुकाराम मुंढ़े का किया जिक्र!
‘द वन’ में दिखेगा महापर्व छठ पूजा
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. लेकिन अब यह फिल्म और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गई है. इस मूवी में आपको छठ पूजा के महत्व को भी दिखाया गया है. बता दें कि इस मूवी की कहानी पटना के पास मौजूद एक ऐतिहासिक ‘वन देवी मंदिर’ के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है. जहां के जंगलों में कई गहरे राज छिपे होते हैं. इस मूवी का हाल ही में एक टीजर जारी किया है, जिसमें आपको जंगलों का एक दमदार सीन देखने को मिलता है. इस मूवी आपको बिहार की लोक कथाएं, पौराणिक मान्यताओं और संस्कृति देखने को मिलने वाली है.
यह भी पढ़ें: अक्षय खन्ना ने आमिर खान को जड़ दिए थे 17 थप्पड़, एक्टर ने ‘दिल चाहता है’ के सेट का सुनाया मजेदार किस्सा
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ कब होगी रिलीज
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (The Vvaan: Force of the Forrest) मूवी का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं. इस मूवी में आपको बिहार का महापर्व देखने को मिलने वाला है. इस मूवी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया लाल साड़ी पहने और ऑरेंज सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही है. एक्ट्रेस घाट पर खड़ी होकर छठी मैया और सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए भी नजर आ रही है. लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक ऐसी घटना घटती है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और दुर्गेश कुमार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह मूवी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines