---विज्ञापन---

अक्षय खन्ना ने आमिर खान को जड़ दिए थे 17 थप्पड़, एक्टर ने ‘दिल चाहता है’ के सेट का सुनाया मजेदार किस्सा

सुपरस्टार आमिर खान ने हाल ही में फिल्म 'दिल चाहता है' की शूटिंग के दौरान हुए एक किस्सा शेयर किया है. एक्टर ने बताया कि फिल्म के एक सीन में अक्षय खन्ना ने उन्हें 17 बार थप्पड़ जड़े थे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

आमिर खान और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘दिल चाहता है’ को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं. यह मूवी आज भी लोगों के बीत दोस्ती और प्यार की मिसाल पेश करते हुए नजर आती है. इस मूवी आज को आज भी लोग देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. फिल्म में आमिर खान और अक्षय खन्ना के अलावा सैफ अली खान, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी, डिम्पल कपाडिया और राकेश पांडे ने अहम किरदार निभाया है.

आपको बता दें कि आमिर खान मल्टीस्टारर फिल्म ‘दिल चाहता है’ का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है. यह मूवी 10 अगस्त 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने पसंद भी किया था. लेकिन सालों बाद एक्टर ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जिसे जानने के बाद लोग भी काफी हैरान हो रहे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रवीना-परिणीति के बाद Malamaal Weekly 2 में हुई इन दो हसीनाओं की एंट्री, एक तो बिग बॉस में भी आ चुकी नजर

आमिर खान को अक्षय खन्ना ने जड़े थे 17 थप्पड़?

हाल ही में एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था कि मूवी की एक सीन के लिए एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने उन्हें 2 या 3 बार नहीं बल्कि 17 बार थप्पड़ मारा था. वहीं जब एक्टर सैफ अली खान ने इस बारे में जब मूवी का डायरेक्टर फरहान अख्तर से सवाल किया कि क्या अक्षय खन्ना ने उन्हें सचमुच थप्पड़ मारा था. इस बात का जवाब देते हुए फरहान अख्तर ने बताया कि जब मैंने आमिर खान से कहा था कि उन्हें अक्षय खन्ना थप्पड़ मारने वाले हैं. लेकिन, जब आमिर को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं. वहीं फरहान अख्तर ने आगे कहा कि मैंने अक्षय खन्ना से कहा कि उन्हें भी एक लाइन पर थप्पड़ पड़ने वाला है.

---विज्ञापन---

दरअसल, इस तरह से दोनों के बीच हैरानी का माहौल बन जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मूवी बनाने टाइम इस तरह की चीजें होती रहती है. फरहान ने कहा कि, जैसा मैंने सोचा था वैसा ही हुआ है. वहीं आमिर खान ने इस सीन में खुद को थप्पड़ पड़ने पर हैरानी नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि इसे होने दो इस सीन ने मुझे वो मानसिक स्थिति मिल रही है, जो मेरे लिए काफी मददगार साबित होने वाला है. वहीं आमिर बार-बार थप्पड़ खाने पर अड़े रहे.

यह भी पढ़ें: राजनीति में आएंगी रिया अहीर? मुंबई ‘नीट पेपर लीक’ में पुलिस वैन रोककर बनी थीं ‘वायरल गर्ल’

---विज्ञापन---

आमिर खान का सूज गया था गाल

फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने यह भी बताया, जब हमने फिल्म का लास्ट और फाइनल शॉट खत्म किया, तो देखा कि आमिर खान का एक साइड का गाल पूरी तरह से लाल हो गया है और सूज भी गया था. आपको बता दें कि इस थप्पड़ की बात तब शुरू हुई जब फिल्म में सैफ अली खान की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली सुचित्रा पिल्लई ने इसमें हिस्सा लिया था.

First published on: Sep 04, 2026 06:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola