Siddharth Nigam on Azaad: सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिद्धार्थ निगम पिछले कुछ वक्त से लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले दिनों एक्टर की मां ने खुलासा किया था कि उनके बेटे को बतौर लीड एक्टर फिल्म ‘आजाद’ ऑफर हुई थी। बाद में ये फिल्म उनके हाथ से निकलकर अमन देवगन के पास चली गई थी। बड़ा मौका खो देने के बाद पहली बार सिद्धार्थ निगम ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि काश उनके पास भी कोई गॉडफादर होता।
सिद्धार्थ निगम का छलका दर्द
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सिद्धार्थ निगम ने फिल्म ‘आजाद’ का ऑफर खो देने के बाद रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ‘इंडस्ट्री में 10 साल निकालने के बाद जब आप किसी प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे होते हैं। वह जब आपके कंट्रोल से बाहर होकर किसी वजह से हाथ से निकल जाती है, जैसे कि आखिरी नाम, तब ये मुश्किल हो जाता है।’
सिद्धार्थ निगम ने कहा कि ‘मैं प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहा था। इसके लिए तैयारी कर रहा था। फिर अचानक मेरे हाथ से ये प्रोजेक्ट निकल गया और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के पास चला गया। कोई सफाई नहीं दी गई थी। कोई समापन नहीं था। बस चुप्पी थी।’
यह भी पढ़ें: Salman Khan के ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा फैंस का ध्यान, नए लुक में भाईजान ने दिखाया स्वैग
मां को ज्यादा दुख हुआ
धूम 3 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके सिद्धार्थ निगम ने आगे कहा कि ‘जब आप बिना सपोर्ट या इंडस्ट्री में आखिरी धक्के की वजह से प्रोजेक्ट खो देते हैं, तो ये डिमोटिवेट करने वाला होता है। मैं झूठ नहीं बोलना चाहता इससे बुरा लगता है। मेरी मां को इससे ज्यादा बुरा लगा है। वह मेरे साथ मीटिंग में जाती थीं। उन्होंने मुझे इसके लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखा था। मेरे पास स्क्रीन प्रेजेंस, टैलेंट और अनुशासन है लेकिन मैंने ये खो दिया।’
काश कोई गाॅडफादर होता
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट खोने की वजह ये नहीं थी कि वह काफी अच्छे नहीं थे। उनके पास सही सपोर्ट नहीं था। सिद्धार्थ निगम ने कहा कि काश उनके पास भी कोई गॉडफादर होता जो उन्हें ऐसे चुनौतियों से निपटने में हेल्प करता और उन्हें रस्ता दिखाता। बता दें कि फिल्म ‘आजाद’ में अमन देवगन और राशा थडानी लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।
संबंधित खबरें
'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
2 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
14 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
15 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
16 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
18 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
20 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
20 hrs agoEntertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक दे रही फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines