Salman Khan के ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा फैंस का ध्यान, नए लुक में भाईजान ने दिखाया स्वैग

Salman Khan New Look Viral: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने नए लुक से फैंस को चौंका दिया है। आने वाली फिल्म के लिए भाईजान का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

salman khan transformation flaunts dashing look in new photos fans impressed

सलमान खान के नए लुक ने फैंस का ध्यान खींचा है। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Salman Khan New Look Viral: सुपरस्टार सलमान खान ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी तस्वीर जब से सामने आई है, फैंस उनके लुक की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से सुपरस्टार को उनके लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। दरअसल, सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वह हैवी लुक में दिखाई दिए थे। निकला हुआ पेट और लटकी हुई दाढ़ी के साथ उन्हें देखने के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था। अब एक्टर के आकर्षक परिवर्तन वाले लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ के को-एक्टर रहे साजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सलमान खान के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ साजन के परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सलमान खान ने हमेशा की तरह ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम को प्रायोरिटी दी। इस आउटफिट में उनकी पर्सनैलिटी कमाल की दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

सलमान खान का ये ट्रांसफॉर्मेशन लुक उस वक्त सामने आया है, जब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि वह गलवान घाटी संघर्ष पर बेस्ड फिल्म कर रहे हैं। ‘सिकंदर’ के बाद भाईजान का ये नया लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। फैंस भी एक्टर के लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस ने की नए लुक की तारीफ

साजन सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने सलमान खान की तारीफ की है। उसने लिखा, ‘एक नंबर भाईजान।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई आप वापस शेप में आ चुके हैं।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘हैंडसम हंक सलमान खान।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सलमान खान डैम हॉट लग रहे हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स हार्ट और फायर वाला इमोजी शेयर करते हुए सलमान खान पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

सेना अधिकारी के किरदार में आएंगे नजर

गौरतलब है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, गलवान संघर्ष पर अन रही फिल्म में वह एक सेना अधिकारी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो सेना अधिकारी कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू की जिंदगी पर बेस्ड है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ