Siddhant Chaturvedi Birthday: एक्टर बनने के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने छोड़ दी थी सीए की पढ़ाई, एमसी शेर किरदार से मिली पहचान

Siddhant Chaturvedi Birthday, Actor Siddhant Chaturvedi, Bollywood

Siddhant Chaturvedi Birthday: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फिल्म गली बॉय में अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ी है। सिद्धांत को इस फिल्म के जरिए दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला है।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय में एमसी शेर के किरदार निभाने वाले एक्टर ने एक्टिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। सिद्धांत चतुर्वेदी का जन्म 29 अप्रैल 1993 को उत्तर प्रदेश के बागी जिले बलिया में हुआ था। आइए जानते हैं कि कैसे सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक छोटे से जिले से निकलकर मुंबई तक का सफर तय किया था।

एक्टर बनने के लिए छोड़ दी सीए की पढ़ाई

आपको बता दें कि गली बॉय में रैपर एमसी शेर का किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस फिल्म में अपने काम से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में आने से पहले सिद्धांत ने बहुत स्ट्रगल किया है।

https://www.instagram.com/p/Ck-4nSctRgm/

सिद्धांत का उत्तर प्रदेश के छोटे से राज्य बलिया में जन्म हुआ था। वो सीए की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन एक्टर बनने के लिए उन्होंने सीए की पढ़ाई को भी छोड़ दिया और एक्टिंग में हाथ आजमाने से के लिए बॉलीवुड में कदम रखा। बता दें कि सिद्धार्थ जब पांच साल के थे तो वह मुंबई आ गए। उनके पिता एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं।

https://www.instagram.com/p/CkF5OQaLDQV/

2016 से की अपने करियर की शुरुआत

मालूम हो कि सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस इंडस्ट्री में साल 2016 में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज ‘लाइफ सही है’ और ‘इनसाइड एज’ से की थी। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया था कि वो संजय लीला भंसाली के साथ किसी पौराणिक फिल्म में काम करना चाहते हैं, क्योंकि संजय की फिल्म मेकिंग और सिद्धांत के दादाजी का रामायण, महाभारत की कहानियां सुनाने का तरीका एक जैसा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ